सौरव गांगुली सड़क दुर्घटना का शिकार, लॉरी ने मारी उनकी कार को टक्कर

सौरव गांगुली सड़क दुर्घटना का शिकार :  भारत के सबसे महान क्रिकेट कप्तानों में से एक, सौरव गांगुली, गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वह बर्धमान में एक समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। उनकी कार दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी सिंगूर के पास एक तेज रफ्तार लॉरी ने उनकी रेंज रोवर कार को टक्कर मार दी।

 

इसे भी पढ़े :-मतगणना के दौरान बवाल, पुलिस ने बरसाई लाठी, ग्रामीणों ने किया SDM ऑफिस का घेराव 

 

सौरव गांगुली सड़क दुर्घटना का शिकार :यह दुर्घटना दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के दांतनपुर इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, जब लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मारी, तो उनके ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाया, जिससे उनके काफिले में पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के दौरान बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर गाड़ियों को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।

See also  काले रंग की मोजे पहनकर बल्लेबाजी के लिए उतरे भारतीय कप्तान शुभमन गिल, ICC लगाएगी जुर्माना?

 

इसे भी पढ़े :-डीजे बंद कराने पहुंचा दुल्हन का भाई, बारातियों ने चाक़ू से गोदकर कर दी हत्या, टूट गई शादी 

 

सौरव गांगुली सड़क दुर्घटना का शिकार :इस हादसे में सौरव गांगुली की कार को आगे और पीछे से टक्कर लगी, लेकिन सौभाग्य से वह सुरक्षित रहे। हालांकि, काफिले में शामिल दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद सौरव गांगुली लगभग 10 मिनट तक सड़क पर रुके रहे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अपने सफर को जारी रखा और बर्धमान यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इसे भी पढ़े :-बलौदाबाजार हिंसा, सभी आरोपियों को मिली जमानत, 112 युवाओं को बड़ी राहत

 

सौरव गांगुली सड़क दुर्घटना का शिकार : राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, गाड़ियों को नुकसान जरूर हुआ है। इस घटना से सौरव गांगुली के प्रशंसकों को झटका लगा, लेकिन यह अच्छी खबर है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

See also  ICC Men's T20 World Cup में इरफान पठान की सलाह – रन रेट नहीं, जीत पर फोकस करे टीम इंडिया

 

फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्र-छात्राओं का हुड़दंग, आत्मानंद स्कूल के 11 स्टूडेंट्स सस्पेंड, हो सकते हैं परीक्षा से भी वंचित