बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर गिरा, मौके पर हुई मौत, टक्कर से मिनी बस भी 10 फिट हुई पीछे

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर : बिलासपुर शहर में एक बार फिर दिल दहला देने वाले हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार 11वीं के छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा और अनियंत्रित कार इसके बाद पास खड़ी एक मिनी बस से जा टकराई।

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर :नाबालिग चला रहा था कार 

इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद यह खुलासा हुआ है कि कार एक नाबालिग चला रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

See also  छत्तीसगढ़ मे खूनी खेल, माँ-बेटे-पोते की बेरहमी से हत्या, पति-बहू की हालत चिंताजनक, पुरानी रंजिश का मामला

 

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर : प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और कार चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिल रही है कि कार्यचालक भी नाबालिक था और वह रंग साइड से आ रहा था इसे सीसीटीवी में आसानी से देखा जा सकता है।

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर : कार की रफ़्तार और टक्कर का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है की कार की ठोकर से सामने आ रही मिनी बस भी 10-15 फिट पीछे खिसक गई | सड़क पर मिनी बस के चक्के के निशान साफ दिख रहे हैं | यह हादसा एक बार फिर शहर की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है, जहां कुछ सेकंड की लापरवाही किसी परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ देती है।

See also  850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना