तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा : जांजगीर चांपा जिले के घटोली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मारी है हादसे में दो युवकों की ट्रक की चक्के के नीचे आने से कुचलता हुआ भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया जहां दोनों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
इसे भी पढ़े :- फोन पे से हर दिन कमाएं 500 से 1000 तक, जाने कैसे
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा : मिली जानकारी अनुसार ग्राम करमंदी के रहने वाले परमेश्वर सूर्यवंशी 24 वर्ष,संजय हंसराज 22 वर्ष, चंद्रकांत सूर्यवंशी 24 वर्ष तीनो एक बाईक में सवार थे। परमेश्वर सूर्यवंशी PIL कंपनी में काम करता है उससे मंगलवार की रात करीबन 9 बजे छोड़ने के लिए संजय और चंद्रकांत आ रहे थें। इस दौरान घठोली चौक से थोड़ा दूर पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे परमेश्वर सूर्यवंशी और संजय हंसराज दोनो उसी ट्रक के चक्के के नीचे आ गए,ट्रक रफ्तार होने से कुचलता हुए मौके से भाग निकला। वही चन्द्रकांत सूर्यवंशी किसी तरह से बच निकला और उसे भी चोट आई है।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा : परिजनों के किया सड़क पर चक्का जाम
घटना की जानकारी मिलने पर चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को उठाकर मर्चुरी में रखा गया। घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंचाने के बाद मौके पर परिजन भी पहुंचेत जहां आधे घंटे तक सड़क पर चक्का जाम किया गया। जिसके बाद थाने पहुंचकर मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा भी की गई। चांपा पुलिस ने किसी प्रकार से दुर्घटना कारित वाहन को पकड़ा है जिसे रक्षित केंद्र में रखा गया है।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा : आज बुधवार को दोनों मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मौके पर जिला प्रशासन की टीम भी पहुंची जहां दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई है। चांपा थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। ट्रक को जब्त किया गया है मामले की जांच पड़ताल जारी शव को पोस्टमार्टम को सौंप दिया गया है।
