ट्यूशन सेंटर में छात्र का बेरहमी से पिटाई, विडियो में दिखा टीचर का खौफनाक करतूत

दिल्ली के एक टीचर का छात्र को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ। बाद में, टीचर और छात्र ने इसे पुराने ज़माने की सज़ा दिखाने वाली एक्टिंग बताया। लोग इस सफाई पर यकीन नहीं कर रहे और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

दिल्ली के एक ट्यूशन सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में एक टीचर अपने छात्र को बहुत ही बेरहमी से पीटता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली के कालकाजी में ‘सुमित अकादमी’ नाम के कोचिंग सेंटर की है। वीडियो में सुमित सहगल नाम का टीचर एक छात्र को जमीन पर बैठाकर पीट रहा है और गालियां दे रहा है। 

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोग टीचर के खिलाफ गुस्से से भर गए और उसकी जमकर आलोचना करने लगे। मामला बढ़ता देख, टीचर और पिटने वाला छात्र, दोनों एक साथ सामने आए और एक नई कहानी बताई। उनका कहना है कि यह वीडियो सिर्फ एक एक्टिंग थी। वे यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि पुराने जमाने में टीचर बच्चों को कैसे सज़ा देते थे।

See also  ग्राम प्रधान ने महिला का मुंह दबाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला के पति को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू

 

छात्र ने कहा, “सुमित सर बहुत अच्छे इंसान हैं। हम तो बस पुराने जमाने के टीचरों के बर्ताव की एक्टिंग कर रहे थे। यह एक फेक वीडियो है, इस पर कोई विश्वास न करे।” वहीं, टीचर सुमित सहगल का कहना है, “बच्चे को कोई चोट नहीं आई है। मैं अपने स्टूडेंट्स को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। वे सब यहां खुशी-खुशी पढ़ते हैं।” हैरानी की बात यह है कि बच्चे का पिता भी वीडियो में टीचर का समर्थन करता दिख रहा है।

 

हालांकि, इन तीनों की सफाई सोशल मीडिया पर किसी के गले नहीं उतर रही है। लोगों का कहना है कि शायद छात्र और उसके परिवार को डरा-धमकाकर या पैसे देकर ऐसा बयान दिलवाया गया है। कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि अगर यह एक्टिंग भी थी, तो दूसरे छात्रों के सामने ऐसा करना क्या उनके दिमाग पर बुरा असर नहीं डालेगा? वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने दिल्ली पुलिस को टैग करके टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

See also  मंडप में प्रेमी ने दूल्हे के हाथों से वरमाला छीनकर दूल्हन के गले में डाला और भरी मांग, दूल्हे ने शादी से किया इनकार