जंतर मंतर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने जमाया डेरा, देर रात पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, पुलिस से कहा कुछ ऐसा ना करना की मुझे दोबारा आना पड़े

जंतर मंतर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने जमाया डेरा : रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का अनुमान है। विपक्षी दलों ने सतर्कता बरतते हुए सीजेपी को समर्थन देने की रफ्तार बढ़ा दी है। खासकर वामपंथी छात्र संगठन इस आंदोलन में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

ढपली के साथ जंतर मंतर पर जेएनयू के वामपंथी छात्र संगठन से जुड़े छात्र सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर डेरा जमा लिया है। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने के बाद सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वह अनशन पर बैठ गए हैं।

जंतर मंतर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने जमाया डेरा : शनिवार उनके अनशन का पहला दिन रहा। 21 दिनों से अनशन पर बैठे वांगचुक को पुलिस ने शनिवार को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, उस घटनाक्रम के बाद से जंतर मंतर पर आंदोलन कार्यों की हलचल तेज हो गई है।

जंतर मंतर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने जमाया डेरा, देर रात पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, पुलिस से कहा कुछ ऐसा ना करना की मुझे दोबारा आना पड़े

जंतर मंतर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने जमाया डेरा : रात में पुलिस एक्शन का अंदेशा

शनिवार दोपहर बाद से ही वामपंथी छात्रों की भीड़ जंतर मंतर पर पहुंचने लग गई। देर रात्रि नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी जंतर मंतर पहुंचे। कुछ देर पहले एक्स पोस्ट पर एक वीडियो संदेश जारी कर अभिजीत दीपके ने आज रविवार को लोगों से बड़ी संख्या में जंतर मंतर पहुंचने का आह्वान किया है। साथ ही रविवार रात्रि रुकने की भी अपील की है। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा है कि रविवार रात पुलिस उन लोगों को हटाने की कोशिश कर सकती है।

See also  कमरीद में मनाया गया योग दिवस 

जंतर मंतर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने जमाया डेरा : दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

विशेष है कि सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। जिसके मद्देनजर पुलिस और अर्धसैनिक बल भी सक्रिय है। दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों द्वारा मामले पर नजर रखी जा रही है। कल सोमवार को संसद मार्च के आह्वान के चलते आज आंदोलनकारियों की गतिविधियां पूरे दिन तेज रहने की संभावना है।

जंतर मंतर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने जमाया डेरा : अब देखना यह होगा कि पुलिस आज रात में ही प्रदर्शनकारियों को मनाकर हटाने की कोशिश करती है या सोमवार को संसद की ओर कूच का इंतजार करती है। वैसे, पुलिस प्रशासन पहले से ही सोमवार को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है। जबकि, आज विपक्षी दलों के समर्थन से आंदोलन की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत, 8 लोगों की मौत, 4 स्कूली बच्चे और 4 ग्रामीण शामिल

 

 

 

इसे भी पढ़े :-आपका पैसा 5 साल में डबल और 7.5 साल में ट्रिपल, देखें जबरदस्त स्कीम