पामगढ़ में समर क्रिकेट कैंप 5 मई से, रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, 6 से 18 साल तक के बच्चे ले सकते है हिस्सा

जांजगीर जिला के पामगढ़ में स्पोर्ट्स अकादमी पामगढ़ द्वारा मिनी स्टेडियम में समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया है। 5 में से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। जिसका समय सुबह 6:00 बजे से 8:00 तक रहेगा। स्पोर्ट्स अकादमी पामगढ़ के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंप में 6 साल से 18 साल तक के बालक बालिकाएं शामिल हो सकते हैं।

 

स्पोर्ट्स अकादमी पामगढ़ के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ में पिछले 10 सालों से क्रिकेट अकादमी का संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन 22 बच्चे अनुभवी और प्रशिक्षित कोच के द्वारा क्रिकेट की बारीकियां को सीख रहे हैं। इस अकादमी से कई बच्चे जिला स्तर पर और कई बच्चे राज्य स्तर पर खेल रहे हैं।

 

समर कैंप में क्रिकेट के अलावा बच्चों के फिटनेस अनुशासन और टीम भावना सिखाई जाती है जिससे कि बच्चे आगे चलकर इसका फायदा ले सके। पामगढ़ में क्रिकेट के प्रति रुचि रखने वाले बच्चों को सही प्लेटफॉर्म मिल सके इसके लिए अकादमी द्वारा हर वर्ष समर क्रिकेट टीम का आयोजन किया जाता है।

See also  कोरबा में डेंगू के रोकथाम के लिए उठाएं प्रभावी कदम, मंत्री देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र

 

यह कैंप बच्चों और युवाओं के लिए अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का एक शानदार अवसर है। यहाँ मुख्य विवरण दिए गए हैं:
  • स्थान: मिनी स्टेडियम, पामगढ़।
  • अवधि: 5 मई से 30 जून, 2026 तक।
  • रजिस्ट्रेशन: प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
कैंप की मुख्य विशेषताएं:
  1. अनुभवी कोच: बच्चों को अनुभवी क्रिकेट प्रशिक्षकों (Coaches) के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग दी जाएगी।
  2. बुनियादी कौशल: बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  3. शारीरिक फिटनेस: खेल के साथ-साथ बच्चों की फिटनेस और अनुशासन के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे।
  4. प्रैक्टिस मैच: कैंप के दौरान बच्चों के बीच मैच भी कराए जाएंगे ताकि वे खेल की रणनीतियों को समझ सकें।
कैसे लें हिस्सा?
कैंप में शामिल होने के लिए आप मिनी स्टेडियम में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आमतौर पर ऐसे कैंप के लिए आयु सीमा (जैसे 6 से 18 वर्ष) तय की जाती है।
आप रजिस्ट्रेशन की फीस या जरूरी दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड, अंक सूची, फोटो) के बारे में और जानकारी चाहते हैं तो सुबह मैदान में या दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
📲 9993257172
📲 9669355416
📲 7869832918
📲 9926707587