200 करोड़ के बंगले में रहते हैं सुपरस्टार जितेंद्र, जुहू के गुलमोहर क्रॉस रोड़ नंबर 5 में है घर

अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के दौर में कई सुपरस्टार्स आए, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती से लेकर जैकी श्रॉफ का नाम शामिल है. लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उस सुपरस्टार की, जिनका बचपन मुंबई की चार मंजिला चॉल में गुजरा. लेकिन हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक, आज वह जुहू के गुलमोहर क्रॉस रोड़ नंबर 5 में 200 करोड़ के बंगले में रहते हैं, जिसका नाम कृष्णा रखा है. दरअसल हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार जितेंद्र की जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और आज उनके बच्चे भी बॉलीवुड में अच्छी पहचान बना चुके हैं.

चॉल में रहते थे जितेंद्र

कुछ साल पहले जितेंद्र ने इंडियन आइडल में अपने बचपन के दिनों को याद किया जब वह गिरगांव के श्याम सदन चॉल में रहते थे. उन्होंने बताया करीब 80 परिवार चार मंजिला चॉल में रहती थी और शांति से वक्त बिताते थे. अगर एक के घर में चायपत्ती या दूसरी चीजें खत्म होती थी तो अगला मदद करने के लिए आगे आता था. उन्होंने कहा, जब मेरे घर में पंखा लगा. सब बिल्डिंग के लोग देखने को आए. उन्होंने बताया कि उनका पहला घर था जहां ट्यूब लाइट लगी थी.

See also  बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की ऐसी हालत देखकर सभी हैरान, जाने कैसे हो गया यह हाल

 

200 करोड़ के घर में रहते हैं जितेंद्र

एपिसोड में एक्टर ने कहा, मुझे ऐसे लगता है कि जो मेरी परवरिश, जो संस्कार… मां बाप ने तो दिए ही. पर आपके माहौल से भी आपको बहुत संस्कार मिलते हैं. “मैं आदतों, भाषा और हर लिहाज से एक ठेठ महाराष्ट्रीयन हूं. मैं हीरो इसलिए बन पाया, क्योंकि मैं बहुत अच्छी मराठी बोल सकता था.” बता दें कि जितेंद्र का घर, जिसका नाम प्रेम मिलन है. हाउसिंग डॉट कॉम के अनुसार, तुषार कपूर उनके साथ बंगले में नहीं रहते. लेकिन आसपास रहते हैं. जबकि जितेंद्र, उनकी वाइफ शोभा कपूर और एकता कपूर अपने बेटे रवि के साथ रहते हैं.

जितेंद्र के बारे में 

1960 से 1980 के दशक में जितेंद्र का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा. वहीं जीने की राह, हमजोली, कारवां, बिदाई, उधार का सिंदूर, धर्मवीर, स्वर्ग नरक, जानी दुश्मन, आशा, मेरी आवाज सुनो, फर्ज और कानून, हिम्मतवाला, तोहफा, मकसद, स्वर्ग से सुंदर, खुदगर्ज और थानेदार जैसी हिट फिल्में दी. वहीं इस दौर में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना को कड़ी टक्कर दी.

See also  ऑल्ट एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल के ब्रांड एंबेसडर बनें जैकी श्रॉफ