कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मचारियों को किया निलंबित

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवई लगातार जारी है। इसी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक कर्मचारी को वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। ये सभी कर्मचारी कवर्धा जिले के हैं। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने के चलते कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर अवनिश कुमार शरण ने की है।

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में हुई बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता, बस्तर के धुड़मारास व चित्रकोट गांव सम्मानित