युवक के साथ बर्बरता की हद पार, रस्सी से बांधकर प्राइवेट पार्ट पर डाला लाल मिर्च पावडर, रूह कंपा देगा विडियो

बिहार की राजनीति में एक नए वीडियो ने सनसनी फैला दी है। इस वीडियो को देख आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में कुछ लोगों ने एक शख्स को पकड़ रखा है। उसकी कमर में रस्सी बांधी गई है, ताकि वो भाग न सके। वीडियो में जो आवाज आ रही है, उसके मुताबिक लोगों ने जिस शख्स को पकड़ा है, उसने बाइक चोरी की थी। इसके बाद वो इन लोगों के हत्थे चढ़ गया। आवाज से ऐसा लग रहा है कि वीडियो बिहार का है, लेकिन johar36garh News ऑनलाइन इसकी पुष्टि नहीं करता है। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत के ट्वीट के बाद इसे राजद ने मुद्दा बना लिया है।

 

क्या है इस वीडियो में

इस वीडियो में पीली टी शर्ट और जींस पहने एक शख्स को कुछ लोग पकड़ते हैं। इसी बीच आवाज आती है कि ‘ए विकास लाओ तो!’ इसके बाद एक शख्स एक पॉलीथीन में लाल मिर्च का पाउडर लेकर आता है। इसके बाद आरोपी चोर के प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाली जाती है और फिर बेरहमी से एक स्टिक के जरिए उसे अंदर डाल दिया जाता है। इस दौरान आरोपी चीखता चिल्लाता रहता है।

See also  तमिलनाडु में BSP चीफ की हत्या के बाद दूसरा कांड, सड़क पर ही नेता का मर्डर

 

कहां का है ये वीडियो

इस दौरान कई लोगों ने आरोपी को बांध कर घेर रखा है। देखने से लग रहा है कि ये किसी किराना या जेनरल स्टोर दुकान पर बनाया गया वीडियो है। क्योंकि पीछे में फ्रिज में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और टेट्रा पैक नजर आ रहे हैं। अचानक फिर से एक आवाज आती है कि ‘एक मिनट वीडियो बनाने दीजिए, हम भी बना रहे हैं। अरे थाना वाला को बुलाओ’। तभी दूसरी शख्स कहता है कि ‘थाना वाला काहे बुलाएगा, थाना वाला छोड़ देगा। थाना में नहीं डालेगा।’

 

राजद ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

इसके बाद कुछ और लोगों को फोन करके बुलाया जाता है। इस पूरे कांड के दौरान सभी लोग एक सुर से आरोपी चोर को तरह-तरह की सजा देने की बातें करते रहते हैं। RJD ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है और लिखा है कि ‘यह है नीतीश भाजपा का महागुंडाराज-महाजंगलराज! यह तालिबान से भी बदतर है। CM को होश-ओ-हवास नहीं है। प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों मर्डर हो रहे है।’

See also  Indian Railways का बड़ा फैसला: त्योहारों में यात्रियों को झटका, इस रूट पर 46 ट्रेनें रद्द