राजस्थान में बढ़ा सर्दी का प्रकोप, पारा गिरकर 3° तक पहुंचा, 20 शहरों का तापमान 10° से नीचे

जयपुर
 राजस्थान में ठंड लगातार कहर बरपा रही है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। माउंट आबू, नागौर और फतेहपुर प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान रहे, जहाँ पारा क्रमशः 3°, 3.3° और 3.4° सेल्सियस तक पहुंच गया। शेखावाटी और मारवाड़ इलाके में सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। 20 से ज्यादा शहरों का तापमान 10° सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 5°, लूणकरणसर में 5.1°, दौसा 5.7°, जालौर 5.9°, और करौली में 6.6° सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर में बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई रही, जबकि सीकर में आसमान साफ रहा और हल्के बादल दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

हालांकि, 12 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाएं कमजोर पड़ेंगी। इसके चलते न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी और लोगों को कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिल सकती है।

See also  RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% छात्र पास, बेटियों ने मारी बाजी!

ठंड बढ़ने के बीच दिन में निकली तेज धूप ने कुछ राहत जरूर दी। बुधवार को अधिकतम तापमान कई शहरों में 25° से ऊपर रहा और बाड़मेर में दिन का तापमान 32.6° सेल्सियस तक पहुंच गया।