CG : तालाब में तैरती मिली दादी समेत 3 मासूमों की लाश, दादी नाती और नतनिन सभी पुटु लेने निकले थे घर से

कोरबा जिला में दादी, नाती और नतनिन की लाश तालाब में तैरते हुए मिली | तीनों सुबह पुटु (मशरूम ) के लिए घर से निकले थे | घटना करतला थाना की है | 
पुलिस ने सूचना मिलने पर तीनों के शव बरामद कर लिया। घटना गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे की है। बताया जा है गाँव मे निवासरत विजेंद्र राठिया के परिवार से तीनों मृतक सदस्य है एक उसकी माँ और दो नन्हे बच्चे थे।परिवार के बांकी सदस्य खेती बाड़ी के काम से अल सुबह घर से निकल गए थे, उसके दो बच्चे और मां घर पर थीं, बाद में बिजेन्द्र की माँ उसके दो बच्चों को लेकर खेत तरफ जंगल मे पान, फुटू लेने गए थे। वही थाना कार्यालय से महज 100 मीटर दूर तालाब में तीनों की लाश मिली। जहां लाल रंग का थैला पड़ा था। मृतकों में जानवी 6 वर्ष, अखिल 4 वर्ष, सुरज बाई/बेलाल सिंह 55 शव बरामद कर में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को मर्ग कायम किया है।

See also  छत्तीसगढ़-बालोद में दरकती दीवारों के बीच पढ़ाई, आंगनवाड़ी केंद्र की टपक रही छत