बिलासपुर में अपनी जमीन पर निर्माण करने पहुंचा मालिक, तब पता उसकी जमीन किसने बेच दी है, मामला दर्ज़

बिलासपुर जिला में  सरकंडा के बंगाली पारा में रहने वाली सीमा साहू गृहणी हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने 2011 में सरगांव स्थित 75 डिसमिल जमीन को खरीदा था। इसके बाद से जमीन उनके कब्जे में हैै। महिला ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व नागोराव शेष स्कूल के पास रहने वाले विजय कुमार हिरानी जमीन पर बाउंड्रीवाल कराने पहुंचा।

 


इसे भी पढ़े :-बलौदा बाज़ार हिंसा, भीम आर्मी जांजगीर के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अब तक हो चुकी है 156 गिरफ्तारियां


 

इसकी जानकारी होने पर सीमा के पति ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति की। खरीदार ने बताया कि उसने जमीन खरीद ली है, साथ ही खरीदी के दस्तावेज दिखाए। इसमें उनकी पत्नी की जगह पर किसी दूसरी महिला की तस्वीर थी। उन्होंने इसकी शिकायत सरगांव थाने में की। थाने में कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने मुंगेली एसपी कार्यालय में पूरे मामले की शिकायत की।

 


इसे भी पढ़े :-CG : आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र, बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में, गाँव में पसरा मातम


 

See also  CG : हत्या के बाद खाली सीट पर नामांकन दाखिल करने पहुंचा हत्या का आरोपी, हथकड़ियों में पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचा नामांकन कक्ष, मची सनसनी

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने विनोबा नगर में रहने वाले विजय गुप्ता, फर्जी महिला और उसके पति व तिफरा पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले भरत सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपित की तलाश कर रही है।

 


इसे भी पढ़े :-CG : संदिग्ध परिस्थितियों मे गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही क आरोप