PM-Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, जानिए कब खाते में आएंगे ₹2,000 और किन किसानों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली

 अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सरकार योजना के तहत 24वीं किस्त शारदीय नवरात्रि के आसपास भेज सकती है। बता दें कि सरकार ने 20 जून 2026 को पिछली यानी 23वीं किस्त ट्रांसफर को किया था।

कब है नवरात्रि?
शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत अक्टूबर महीने के दूसरे हफ्ते में होगी। ऐसे में अनुमान है कि सरकार पीएम किसान की 24वीं किस्त को 10 अक्टूबर के बाद कभी भी भेज सकती है। बता दें कि पात्र किसानों को योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने में जारी की जाती हैं।

योजना के बारे में
केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के तहत देश के उन सभी किसान परिवारों को, जिनके पास जमीन है, उनकी आय बढ़ाने के लिए हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यह 2000 रुपये प्रति किस्त होता है। जो किसान अपनी eKYC पूरी कर चुके हैं, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड (UID कार्ड) से जुड़े हैं और जिनके जमीन के रिकॉर्ड PM Kisan पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, वे योजना का लाभ पाने के हकदार हैं।

See also  हमीरपुर: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती के लिए 23 को होगा साक्षात्कार

PM Kisan लाभार्थी का स्टेटस कैसे चेक करें

स्टेप 1: PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: लाभार्थी स्टेटस पेज पर जाएं।

स्टेप 3: ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर डालें।

स्टेप 5: ‘Get Data’ पर क्लिक करें।

स्टेप 6: लाभार्थी का स्टेटस देखें।

स्टेप 7: पेमेंट का स्टेटस चेक करें।

स्टेप 8: जब सिस्टम प्रोसेस करेगा, तो स्क्रीन पर आपका बेनिफिशियरी स्टेटस दिखाई देगा।

eKYC पूरा करना जरूरी क्यों?
योजना का लाभ लेने के लिए eKYC को जरूरी बनाया गया है। किसान अपने मोबाइल फोन से भी eKYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से PM-किसान मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद, ऐप खोलें और अपने PM किसान-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। अगले स्टेप में बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाएं। अगर eKYC स्टेटस 'No' है तो इसे पूरा करें।

See also  सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट मिलने पर गरमाई सियासत, सौरभ भारद्वाज का BJP पर सीधा वार

इसके लिए तीन तरीके उपलब्ध हैं:

(i) OTP-आधारित e-KYC (PM-किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध)

(ii) बायोमेट्रिक-आधारित e-KYC (कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर उपलब्ध)

(iii) फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित e-KYC (PM किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध, जिसका इस्तेमाल लाखों किसान करते हैं)।