Janjgir : रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के घर में चोरों का धावा, पहले पी शराब फिर उठा ले गए अलमारी, एक लाख के जेवर व दो लाख नगदी पार

जांजगीर जिले के नैला में एक रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के घर सोमवार की देर रात चोरों ने धावा बोल दिया| चोरों ने पहले घर के हाल में बैठकर शराब पी फिर कमरे में रखे अलमारी को बाहर लाकर उसमे रखे एक लाख रुपए के सोन-चांदी के जेवर और दो लाख नगदी रकम सहित तीन लाख रुपए पार कर दिए | मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कापन गांव के रहने वाले मया राम गौतम का घर है। सोमवार की रात्रि पूरा परिवार खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। रात को करीब 1 से 1.30 बजे के बीच घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर घुसे। हाल में बैठ कर शराब पिया फिर घर के सभी कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। जिस कमरे में अलमारी रखी हुई थी वह मया राम का बेटा अमीर सिंह गौतम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोया हुआ था। वहां से चोरों ने कमरे में रखे अलमारी की घर से बाहर निकाला। कमरे में सो रहे पति पत्नी को इसकी भनक भी नहीं हुई। जिसके बाद चोरों ने उस कमरे का भी दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। अलमारी में रखे 2 लाख रु नगद और एक लाख रुपये के  सोने चांदी के जेवर को चोरी कर चोर मौके से फरार हो गए।

See also  श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज में रिश्वतखोरी मामले में राज्य सरकार भी आई हरकत में, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त और संचालक से मांगी रिपोर्ट

अमीत सिंह गौतम ने बताया की जब पिता मया राम गौतम की नींद करीबन 2.20 बजे के आस पास खुली और बाहर जाने के लिए कमरे से निकल रहे थे। तब देखा की कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। जिसके बाद वह फोन करके दरवाजा खोलने को कहा। जिसके बाद अमीत सिंह दरवाजा खोलने जा रहा था मगर उसके कमरे का भी दरवाजा बाहर से बंद था। देखा की कमरे में रखे अलमारी गायब है और दूसरा अलमारी खुला हुआ है तब चोरी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद मोहल्ले के दोस्त को कॉल कर बुलाया और कमरे का दरवाजा  को खुलवाया गया। जिसके बाद सुबह पूरे घटना की जानकारी पुलिस की दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई थी और जांच पड़ताल शुरू किया गया। डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उप थाना नैला चौक  अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 379,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में राहत खत्म, अब बढ़ेगा गर्मी का असर, 3 दिन में पारा 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा