जांजगीर : कैमरा चोरी का करने का केस दर्ज़ कराने की दी धमकी, युवक ने लगाई फांसी, 3 गिरफ्तार 

जांजगीर जिला के नवागढ़ में एक युवक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| उनके खिलाफ नवागढ़ पुलिस ने धारा 294, 306,34 भादवि के तहत कार्यवाही की है| आरोपियों ने मृतक को कैमरा चोरी करने का आरोप लगाकर थाना में शिकायत करने की धमकी दे रहे थे|

[metaslider id=152463]
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक  31/05/23 को सूचक ने मर्ग चाक कराया की मृतक नरेश कश्यप पिता रामलाल कश्यप उम्र 22 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़ के द्वारा घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया  है की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पीएम कराया गया ।

मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों का कथन लिया गया वारिसान और गवाहों के द्वारा बताया गया की कैमरा जो शादी ब्याह के समय गुम गया था जिसे मृतक अपने पास रखा था जो कैमरा बुधराम कश्यप निवासी जिला सारंगढ़ का होना पाया गया था जिसे लेने के लिए बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करन कश्यप एवम उनके एक अन्य साथी मृतक के घर गए थे जहां कैमरा वापस करने की बात को लेकर मृतक के द्वारा कैमरा पाया हूं नही देने कैमरा के बदले पैसे की मांग करने पर बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करण कश्यप एवम उसके 01 अन्य साथी द्वारा मृतक को चोरी के आरोप में जेल भेजवा देगे कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर तुझे देख लेंगे तेरा आना जाना मुस्कील हो जाएगा कहने से मृतक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया है बताए जो मर्ग जांच दौरान आरोपीयो के द्वारा धारा 294,306,34 का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 291/23 धारा 294,306,  34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

See also  Pamgarh : जनपद पंचायत पामगढ़ में एक और सरपंच की छीन गई कुर्सी, जाने वजह

विवेचना के दौरान आरोपी बुध राम कश्यप, कुणाल कश्यप  दोनो निवासी टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगगढ़ , जय करण कश्यप  उम्र 52 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़ के  विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से दिनांक 03.10.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है।