बिलासपुर : दोस्त को कहा तेरी बहन को भागकर ले जाऊंगा, लड़की के भाई ने युवक को धमकाया, युवक ने डरकर ट्रेन के नीचे लैटा हुई मौत

बिलासपुर जिला के  कोटा थाना क्षेत्र के सलका और करगी रोड स्टेशन के बीच एक युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने अपने दोस्त के साथ हुए विवाद और उसकी धमकियों से व्यथित होकर यह आत्मघाती कदम उठाया। कोटा पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

कोटा पुलिस के अनुसार, मृतक केशव सक्सेना (24 वर्ष), निवासी चनाडोंगरी (तखतपुर) अपने दोस्तों अरविंद कुर्रे और रमेश नवरंग के साथ 7 मार्च की शाम शराब पी रहा था। इसी दौरान केशव ने रमेश से कहा कि वह उसकी बहन आस्था को भगाकर पुणे ले जाएगा। इस बात पर रमेश भड़क गया और उसने केशव को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा कि “अगर उसे ले गया तो ठीक नहीं होगा, मैं तुझे नहीं छोड़ूंगा।” इस धमकी से केशव बुरी तरह डर गया था।

See also  CG : बिना अनुमति संचालित निजी चिकित्सा संस्थानों में दबिश, स्वास्थ्य विभाग ने दिया 12 को नोटिस

 

पुलिस ने गवाह अरविंद कुर्रे का बयान दर्ज किया, उसने बताया कि विवाद के बाद केशव उसे साथ लेकर पोड़ी गया। वहां से लौटते समय सल्का अंडरब्रिज के पास केशव ने अपनी चांदी की चैन, अंगूठी, ब्लूटूथ और मोबाइल की सिम निकालकर अरविंद को दे दी। उसने अरविंद से कहा कि “ये सामान मेरी मां को दे देना, मोबाइल मैं बाद में ले लूंगा।” इसके बाद वह बाइक से उतर गया और अरविंद को वापस भेज दिया।

अरविंद को भेजने के कुछ देर बाद ही केशव ने सल्का रोड और करगी रोड के मध्य रेलवे पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। स्टेशन प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने सिर में आई गंभीर चोट (हेड इंजरी) को मृत्यु का मुख्य कारण बताया है।

कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयानों से पता चला कि मृतक केशव सक्सेना, रमेश नवरंग द्वारा दी गई धमकियों और विवाद से अत्यधिक व्यथित था। इसी उकसावे के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। मामले में आरोपित रमेश नवरंग के विरुद्ध बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  मोबाइल और टीवी लोगों को मिलेंगे सस्ते, केंद्र ने कम की सीमा शुल्क