छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 3 महिलाएं 1 मासूम और 2 पुरुष की मौत, 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 9 अप्रैल की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।। नाथिया नवागांव के पास रात करीब 11 बजे दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल है।

 

बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार है, मंडावी परिवार जो कि चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव से शादी में शामिल होने चिवराज़ गांव आए थे जहां से वापसी के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों में परिवार की 3 महिलाएं एक मासूम और 2 पुरुष शामिल है।

छत्तीसगढ़ में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 3 महिलाएं 1 मासूम और 2 पुरुष की मौत, 3 गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिले के एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

See also  कांग्रेस पूर्व विधायक गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।