कांग्रेस पूर्व विधायक गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

कांग्रेस पूर्व विधायक गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की थी आपत्तिजनक पोस्ट बिलासपुर। कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया और बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

 

इसे भी पढ़े :- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना, महिलाओं की होगी बल्ले बल्ले, हर 3 महीने में मिलेगा पैसा

 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से लगातार पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। बीते दिनों की गई एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाए गए थे। पोस्ट पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आक्रोश जाहिर किया।

See also  पामगढ़ में मनरेगा से सुबासु ने बनाई निजी डबरी, प्रतिवर्ष होती है 25 से 30 हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी

 

इसे भी पढ़े :- घर बैठे बनवाएँ मनरेगा योजना का जॉब कार्ड, देखें पूरी प्रकिया

 

इस संबंध में पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरुण तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन