Skip to content
  • Monday, October 26, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 3, 2025
Basant Khare

अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  : छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराता जा रहा है। सोमवार को पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी और अमित जोगी ने गौरेला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि जोगी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण जल्द से जल्द हो।

 

इसे भी पढ़े :-पेटीएम केवल भुगतान नहीं पैसे भी कमाएं, जाने इसके 10 आसान तारीखे

 

पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी ने कहा कि स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा के लिए उन्होंने नगर पंचायत, कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों से वैधानिक अनुमति मांगी थी ताकि युवाओं को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि आज पहली बार कलेक्टर को यह जानकारी हुई कि वह जमीन सरकारी नहीं बल्कि निजी है। अमित जोगी ने इस दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की गई थी, वह भूमि उनकी निजी संपत्ति है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं अपनी जमीन पर किसकी प्रतिमा लगाऊं या नहीं लगाऊं, यह कोई नगरपालिका तय नहीं कर सकती।” अमित ने 2020 में प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रतिमा पूरी तरह से कानूनी तरीके से स्थापित की गई थी।

See also  नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों से मिले अमित शाह

 

इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बम्फर भर्ती, पहले चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति

 

अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : अमित जोगी ने गौरेला नगर पालिका के सीएमओ नारायण साहू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सीएमओ ने “दारू पिलाकर गुंडों को भेजा” जिन्होंने प्रतिमा को चुराया। उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और बनारस से बुलाए गए थे। अमित ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर को सीएमओ की शिकायत शासन स्तर पर हटाने के लिए दी है और कलेक्टर ने इस पर सहमति जताई है। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे प्रतिमा चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। अमित ने कहा कि जब हम खुद CMO की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते है तो पुलिस क्यों नहीं कर सकती।

इसे भी पढ़े :-शिवरीनारायण : अपने ही पति की शादी कराने वाली संचालिका गिरफ्तार, दोनों पहुंचे हवालात, 11 माह बाद खुला राज़

 

अमित जोगी का कहना है कि प्रतिमा को उनके अधिपत्य की भूमि पर वैधानिक रूप से स्थापित किया गया था और इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होना था। मगर इससे पहले ही प्रतिमा को कथित तौर पर रातों-रात चोरी कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी यह झूठा भ्रम फैला रहे हैं कि उस जगह पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगनी थी।

See also  वेल विशर फाउंडेशन : अफसरों को बांटे मास्क और ग्लब्स

अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  : अमित जोगी ने इससे पहले चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वे आंदोलन का रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को लोकेशन की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, तो यह प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ शासन के 2003 और 2015 के शहरी विकास दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि यह नियम सिर्फ सार्वजनिक भूमि पर लागू होते हैं, जबकि उनका मामला निजी जमीन से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि स्थापित मूर्ति की ऊंचाई सिर्फ ढाई मीटर है, जो नियमानुसार है।

 

इसे भी पढ़े :-रायपुर में देह व्यापार का खुलासा, मजबूर लड़कियों को फंसाकर धकेला धंधे में, दलाल समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार

 

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर मचे बवाल के बीच गौरेला नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) नारायण साहू ने अपना पक्ष सामने रखा है। मूर्ति तोड़फोड़ के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया।

See also  गीतांजलि एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत, प्लेटफार्म बदलने ले रहा था शार्टकट

अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  : साहू ने कहा, “यह जो घटना हुई है, उसके बारे में मुझे किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। किन व्यक्तियों ने इस कृत्य को किया है, वह अपने स्वयं के विवेक से किए होंगे। शासन जो भी कार्रवाई करेगा, उसमें हम साथ हैं। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है, ना ही नगर पालिका प्रशासन की कोई भूमिका है।”

 

इसे भी पढ़े :-पुलिस अधिकारी आपसे दुर्व्यवहार करें, तब आप क्या करना चाहिए, जाने कानून क्या कहता है

 

जब उनसे पूछा गया कि प्रतिमा को नगर पालिका कार्यालय के पास छोड़ दिया गया और CCTV कैमरों से कुछ फुटेज भी मिले हैं, तो उन्होंने कहा, “CCTV कैमरे में जो भी फुटेज आए हैं, वह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।” अमित जोगी द्वारा लगाए गए आरोपों जवाब देते हुए नारायण साहू ने स्पष्ट कहा, “हमारी कोई भूमिका नहीं है। ना ही हमने किसी को ऐसा करने के लिए कहा और ना ही हमारी मंशा ऐसी कोई कार्रवाई करने की रही है।”

 

जांजगीर : आश्रम खाली कराने नायब तहसीलदार की मनमानी, निर्वस्त्र कर परिवार को डाला लॉकअप में, भीम आर्मी ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

Tags: a memorandum has been submitted to the collector, The controversy over Ajit Jogi's statue has deepened further, अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post navigation

जांजगीर : आश्रम खाली कराने नायब तहसीलदार की मनमानी, निर्वस्त्र कर परिवार को डाला लॉकअप में, भीम आर्मी ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
आज का राशिफल 4 जून 2025, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

CG : बीच सड़क स्कूटी में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, मची अफरा-तफरी

October 26, 2026
Basant Khare
अजब गजब

7 घंटे से बिछड़े हुए नन्हे हाथी की मां से हुई मुलाकात, भावुक छड़ कैमरा में हुआ कैद

October 26, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : चरित्र शंका में मां की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या, 16 साल के बेटे ने दिया घटना को अंजाम

October 26, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन लेने के लिए अब जरुरी नहीं फिंगरप्रिंट, एक और वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान, जाने क्या है

October 26, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

October 2026
SMTWTFS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Sep    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता