जांजगीर : आश्रम खाली कराने नायब तहसीलदार की मनमानी, निर्वस्त्र कर परिवार को डाला लॉकअप में, भीम आर्मी ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

आश्रम खाली कराने नायब तहसीलदार की मनमानी, निर्वस्त्र कर परिवार को डाला लॉकअप में, भीम आर्मी ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग : जांजगीर जिला नवागढ़ के शिवरीनारायण तहसील के नायाब तहसीलदार संजय बरेठ पर तुलसी निवासी सतलोक आश्रम संचालक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जबरन पूरे परिवार को निर्वस्त्रकर थाना के लॉकअप में डाला, फिर घर ताला तोड़कर घर में छानबीन कर दूसरा ताला लगवा दिया है। भीम आर्मी ने शिवरीनारायण नायाब तहसीलदार के इस कार्यवाही की निंदा करते हुए कलेक्टर से मिलकर तत्काल इस पर कार्यवाही करने की मांग की है। कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन के चेतावनी की दी है।

 

इसे भी पढ़े :-पेटीएम केवल भुगतान नहीं पैसे भी कमाएं, जाने इसके 10 आसान तारीखे

 

कलेक्टर को दिए शिकायत में बताया है की नवागढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत तुलसी में सतलोक आश्रम संचालित है जो 5 डेसिमल के पट्टे वाली जमीन पर बनी हुई है। पट्टा बुधराम दिनकर पिता छेदू लाल दिनकर उम्र 75 साल के नाम से है। इस जमीन पर बुधराम ने सतलोक आश्रम बनाया हुआ है जहां पर पिछले 8-10 सालों से सत्संग कार्यक्रम लगातार संचालित किया जा रहा है। इस आश्रम में विधायक मत से हैंडपंप का भी निर्माण कराया गया है। इस जमीन के आसपास दोनों और बहुत सारे घर बने हुए हैं। जिसमें लोग परिवार समेत निवास करते हैं। अब इस जमीन पर कुछ लोगों की नजर गड़ गई है। पट्टाधारी बुधराम दिनकर ने आरोप लगाया है कि इस जमीन को खाली करवाने के लिए नयाब तहसीलदार संजय बरेठ द्वारा परेशान किया जा रहा है।

See also  CG : गाय ने सड़क पर चल रहे वृद्ध को उठाकर नाली में पटका, मौके पर हुई मौत

 

इसे भी पढ़े :-रायपुर में देह व्यापार का खुलासा, मजबूर लड़कियों को फंसाकर धकेला धंधे में, दलाल समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार

 

29 मई को नायाब तहसीलदार घर पहुंचे थे और सरकारी पट्टे को फाड़ कर फेंकने की बात कहने लगे मना करने पर अश्लील गाली गलौज करते हुए था धक्का मारते हुए पुलिस गाड़ी में बैठकर नवागढ़ थाना ले गए। इस दौरान गांव के बहुत से लोग मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा मना भी किया गया लेकिन किसी की बात ना सुनकर जातिगत गाली गलौज करते हुए अपमानित किया। इस दौरान उन्होंने रात दिन भजन कीर्तन कर लोगों को परेशान करने की बात कहते हुए निर्वस्त्र कर थाना के लॉकअप में बंद कर दिए। इसके बाद परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। उन्होंने अपराध क्रमांक 143 / 2025 धारा 296, 115 (2), 351 (3), 333 191(2), 117(2) बीएनएस के तहत फर्जी मामला बनवाया। फिर बुधराम 75 साल, पुत्र ज्ञानेंद्र 35 साल, पुत्र जयकुमार 22 साल, पुत्र जयपाल 20 साल और एक नाबालिक नाती हिमेश 12 साल को स्वत: जेल वारंट बनाकर जेल भिजवा दिया और जमानत भी नहीं दिया| तीन दिन बाद जमानत हुआ तो गांव आने पर गांव वालों ने बताया कि नायब तहसीलदार और पुलिस के द्वारा हमारे घर आकर मेरे घर का ताला तोड़कर घर में छानबीन कर दूसरा ताला लगवा दिया है।

See also  छत्तीसगढ़-धमतरी में बाइक-मोबाइल पाने की किशोर हत्या, नहर पुल में शव मिलने के आरोपी को भेजा जेल

 

आश्रम खाली कराने नायब तहसीलदार की मनमानी, निर्वस्त्र कर परिवार को डाला लॉकअप में, भीम आर्मी ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

 

 

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, बेअसर रहा नौतपा, 24 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी