छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, बेअसर रहा नौतपा, 24 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के मध्य और दक्षिण क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। वहीं प्री मानसून की वजह से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है।

 

हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो की संभावना है। लगातार बारिश से नौतपा का असर बिल्कुल खत्म हो गया है। तेज हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। अगर घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो छतरी या रेनकोट साथ रखना बेहतर होगा। मौसम विभाग ने यह अलर्ट आगामी तीन घंटों के लिए जारी किया है।

 

इसे भी पढ़े :-UPI से सीधे मिलेगा फटाफट लोन, RBI का बड़ा फैसला, जाने इसका कैसे मिलेगा लाभ

 

See also  अकलतरा पकरिया नवागांव हुआ सील, चारो तरफ लगा बेरिकेट Video

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री : मौसम विभाग ने सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया जिलों में गरज चमक औरत तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इन जिलों से लगे जिलों जैसे बीजापुर, रायगढ़, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, मानपुर-मोहला, बलरामपुर आदि जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की घटना हो सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 KMPH) हो सकती है। यलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़े :- लड़की का जलाया घर, बाल पकड़कर पिटा, अब रेप करवाने की दे रहें धमकी, लड़की ने विडियो जारी सुनाई आपबीती

 

 

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री : पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, बेमेतरा, कवर्धा सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 75 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास स्थित है।

See also  पामगढ़ : घर में फंदे से लटकी हुई मिली युवक लाश, जांच में जुटी पुलिस

एक ट्रफ दक्षिण पूर्व राजस्थान से गहरा अवदाब के केंद्र तक उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मध्यम से भारी बारिश हो रही है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है।

इसे भी पढ़े :- जांजगीर जिला में पुलिस कप्तान की बड़ी सर्जरी, नवागढ़ से हटाया गया प्रभारी, 6 प्रभारी इधर से उधर

 

 

छत्तीसगढ़ के मध्य यानी बिलासपुर, रायपुर- दुर्ग, बिलाई-गढ़, सारंगढ़, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा और दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में अच्छी बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर-रामानुजगंज में रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री : रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बीजापुर में 105 मिमी, सुकमा में 39 मिमी, बीजापुर में 50.3 मिमी, नारायणपुर में 22 मिमी, धमतरी में 24 मिमी, रायपुर में 41 मिमी, भाटापारा में 24 मिमी, बलौदाबाजार में 25 मिमी, जांजगीर-चांपा में 46.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 56.3 मिमी, सरगुजा में 29.1 मिमी, बलरामपुर-रामानुजगंज में 60.5 मिमी, जशपुर में 21 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़-गंडई, बस्तर, सरगुजा सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई है।

See also  सेवानिवृति पर केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

 

 

छत्तीसगढ़ में आसपा की दस्तक, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत, पामगढ़ में हुई जिला इकाई की बैठक