पेटीएम केवल भुगतान नहीं पैसे भी कमाएं, जाने इसके 10 आसान तारीखे

पेटीएम (Paytm) भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय पैसों का भुगतान करने वाला एक ऐप है, और भारत में paytm की शुरुआत अगस्त 2010 में भारत में हुई थी, और आज के समय में पेटीएम केवल भुगतान करने का app ना रहकर, यह पैसे कमाने का एक काफी अच्छा प्लेटफार्म भी बन चुका है।

पेटीएम आपको कई तरह से पैसे कमाने के अवसर प्रदान करता है, और आज के इस लेख में हम आपको “पेटीएम से पैसे कैसे कमाए जाएं” से संबंधित जानकारी प्रदान कर रहे है।

 

इसे भी पढ़े :-पिता की संपत्ति में शादी के बाद बेटी अधिकार होता है, जाने इसकी पूरी सच्चाई

 

पेटीएम क्या है? (What is Paytm)

पेटीएम (Paytm) एक भारतीय डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसकी शुरुआत अगस्त 2010 में हुई थी, पेटीएम को विजय शेखर शर्मा द्वारा स्थापित किया गया था। पेटीएम का पूरा नाम “Pay Through Mobile” है, जो दर्शाता है कि यह मोबाइल के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है।

Paytm को शुरुआत में मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान करने के लिए बनाया गया था, जिसमें धीरे-धीरे कई नई चीजे अपग्रेड की गई है, और आज यह एक मल्टी फंक्शनल ऐप बन चुका है, वर्तमान समय में इस ऐप में मिलने वाले फीचर्स कुछ इस प्रकार है: डिजिटल वॉलेट, ऑनलाइन शॉपिंग, मनी ट्रांसफर, निवेश, और बैंकिंग सेवाएं, आदि।

 

पेटीएम से पैसे कैसे कमाए? (How to earn money from Paytm?)

 

वर्तमान समय में पेटीएम से पैसे कमाने के अनेकों तरीके हैं, जिनमें से आप पेटीएम पर मोबाइल रिचार्ज करके, पेटीएम ऐप रेफर करके, कैशबैक ऑफर्स से, पेटीएम मॉल पर सेलर बनकर, पेटीएम मनी में निवेश करके, पेटीएम पर गेम्स खेलकर, आदि तरीकों से पैसे कमा सकते हैं और आगे हमने आपके साथ पेटीएम से पैसे कमाने के 10 सबसे लोकप्रिय तरीके साझा किए हैं।

पेटीएम से पैसे कमाने के 10 आसान तरीके (10 easy ways to earn money from Paytm)

संख्याPaytm से पैसे कमाने के तरीके
1पेटीएम से मोबाइल रिचार्ज करके पैसे कमाए।
2पेटीएम कैशबैक ऑफर्स से पैसे कमाए।
3पेटीएम पार्टनर प्रोग्राम से जुड़कर पैसे कमाए।
4पेटीएम मॉल पर सेलर बनकर पैसे कमाए।
5पेटीएम पेमेंट्स बैंक से पैसे कमाए।
6पेटीएम मनी द्वारा म्यूचुअल फंड्स, स्टॉक्स, और गोल्ड में पैसा निवेश करके पैसे कमाए।
7पेटीएम गेम्स खेलकर पैसे कमाएं।
8पेटीएम ऐप को रेफर करके पैसे कमाए।
9ब्लॉग वेबसाइट बनाकर पेटीएम से पैसे कमाए।
10YouTube Channel बनाकर पेटीएम से पैसे कमाए।

इसे भी पढ़े :-दिव्यांग व विकलांग छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद, 12वीं कक्षा के बाद मिलेंगे 50 हजार, ऐसे करें आवेदन

 

See also  यूट्यूब कब देता है पैसे, कैसे होती है, कमाई?, हजार व्यूह में कितना मिलता है पैसा, जाने पूरी जानकारी

#1: पेटीएम से मोबाइल रिचार्ज करके पैसे कमाए। 

पेटीएम की शुरुआत मोबाइल रिचार्ज से ही हुई थी, अर्थात शुरुआत में पेटीएम मोबाइल रिचार्ज करने के लिए ही बनाया गया था, हालांकि अब पेटीएम ऐप से आप मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान से लेकर टिकट बुकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं।

इसके साथ ही पेटीएम आपको मोबाइल रिचार्ज करने पर अच्छी खासी रिवॉर्ड प्रदान करता है, आप रिवॉर्ड के रूप में पेटीएम के फ्री कूपंस का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल रिचार्ज में 5% से लेकर 30% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं और इसके साथ ही आप अपने दोस्तों का पेटीएम से रिचार्ज करके भी ऑफर्स का लाभ उठाकर पैसे कमा सकते हैं।

#2: पेटीएम कैशबैक ऑफर्स से पैसे कमाए।

पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए कई नए-नए कैशबैक ऑफर्स लाता रहता है, कैशबैक ऑफर्स पेटीएम पर मौजूद हर कैटेगरी पर अलग-अलग होते हैं, जिसे समय-समय पर बदला भी जाता है, आप पेटीएम पर मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग और टिकट बुकिंग, आदि पर कैशबैक ऑफर्स प्राप्त करके कुछ पैसा कमा सकते हैं।

#3: पेटीएम पार्टनर प्रोग्राम से जुड़कर पैसे कमाए।

पेटीएम अपने ग्राहकों को पार्टनर प्रोग्राम से जुड़कर कमीशन कमाने का अवसर प्रदान करता है, आप पेटीएम के पार्टनर प्रोग्राम से जुड़कर पेटीएम की सेवाओं और उसके प्रोडक्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करके या सोशल मीडिया पर शेयर करके कमीशन कमा सकते हैं, पेटीएम पार्टनर प्रोग्राम में पेटीएम वॉलेट, पेटीएम मॉल और पेटीएम मनी जैसी सेवाएं उपलब्ध है।

See also  UPI के बदले नियम, Google Pay, PhonePe और Paytm से नहीं कर पाएंगे पेमेंट

#4: पेटीएम मॉल पर सेलर बनकर पैसे कमाए।

यदि आप कोई व्यापार या बिजनेस कर रहे हैं और अपने व्यापार को ऑनलाइन लेजाना चाहते हैं, तो पेटीएम मॉल आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है, पेटीएम मॉल पर आप अपना बिल्कुल फ्री में सेलर अकाउंट बना सकते हैं और फिर अपने प्रोडक्ट्स को पेटीएम मॉल पर ऑनलाइन बेचकर पैसा कमा सकते हैं।

#5: पेटीएम पेमेंट्स बैंक से पैसे कमाए।

एक बैंक की तरह पेटीएम आपको ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान करता है, आप बैंक की तरह पेटीएम में भी अपना पैसा डाल सकते हैं और उसे जब चाहे तब निकाल सकते हैं और साथ ही अपने पैसे का उपयोग आप ऑनलाइन शॉपिंग में भी कर सकते हैं, इसके अलावा यदि आप पेटीएम पेमेंट खाते में पैसा जमा करते हैं, तो आपको अपने पैसे पर सालाना एक निश्चित ब्याज दर पर ब्याज का पैसा मिलता रहता है। और लंबे समय में आपका पैसा एक बड़ी रकम बन सकती है।

#6: पेटीएम मनी द्वारा म्यूचुअल फंड्स, स्टॉक्स, और गोल्ड में पैसा निवेश करके पैसे कमाए।

पेटीएम मनी में आपको निवेश करने के कई सारे तरीके मिल जाते हैं आप पेटीएम मनी द्वारा स्टॉक मार्केट, म्युचुअल फंड और गोल्ड में अपना पैसा निवेश करके पैसे से पैसा कमा सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से निवेश करते हैं, तो लम्बे समय में आप बड़ी धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े :-डेयरी फार्मिंग लोन योजना, गाय, भैंस, भेड़, बकरी के आधार पर बैंक करती है फाइनेंस, पैसा सीधे खाता में

#7: पेटीएम गेम्स खेलकर पैसे कमाएं।

पेटीएम ऐप पर आपको कई तरह के ऑनलाइन गेम्स खेलने को मिल जाते हैं साथ ही पेटीएम आपको इन गेम्स को खेलने के बदले पुरस्कार और कैश पैसा कमाने का अवसर प्रदान करता है, ऐसे में पेटीएम पर आप अपने मनपसंद का गेम खेल कर पैसे कमा सकते हैं।

See also  SBI में ₹1 लाख जमा करें और ₹42.524 का निश्चित ब्याज प्राप्त करें, सरकारी गारंटी के साथ उत्कृष्ट रिटर्न

#8: पेटीएम ऐप को रेफर करके पैसे कमाए।

पेटीएम अपने ग्राहकों को एप रेफर करके पैसे कमाने का भी अवसर प्रदान करता है, आप पेटीएम ऐप को अपने दोस्तों के साथ रेफर कर सकते हैं और यदि आपके दोस्त आपके रिफेरल लिंक से पेटीएम ऐप को डाउनलोड करके, उसमें अपना अकाउंट बनाते हैं, तो आपको प्रति रेफरल ₹10 से लेकर ₹100 तक का कमीशन मिलता है।

#9: ब्लॉग वेबसाइट बनाकर पेटीएम से पैसे कमाए।

अगर आप पेटीएम के बारे में संपूर्ण जानकारी रखते हैं, तो आप पेटीएम से संबंधित एक ब्लॉग वेबसाइट बना सकते हैं और अपनी वेबसाइट में पेटीएम की जानकारी देकर पैसे कमा सकते हैं।

#10: YouTube Channel बनाकर पेटीएम से पैसे कमाए।

यूट्यूब एक वीडियो कंटेंट प्लेटफार्म है जो बिल्कुल फ्री है, और यदि आप पेटीएम के बारे में काफी अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप अपना एक यूट्यूब चैनल बना सकते हैं और अपने चैनल पर पेटीएम से संबंधित जानकारी वाले वीडियो बनाकर डाल सकते हैं और यूट्यूब पर पेटीएम की जानकारी देकर पैसे कमा सकते हैं।

 

इसे भी पढ़े :-महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट, 2 लाख रुपए जमा करें और 32 हजार का ब्याज, जाने क्या है केंद्र सरकार की यह योजना

 

People also ask: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर

 

प्रश्न: क्या पेटीएम मॉल पर सेलर बनने के लिए कोई शुल्क है?

उत्तर: पेटीएम मॉल पर सेलर अकाउंट खोलना मुफ्त है, लेकिन जब आपके प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है, तो पेटीएम कुछ कमीशन लेता है।

प्रश्न: पेटीएम कैशबैक कैसे काम करता है?

उत्तर: पेटीएम कैशबैक ऑफर्स के तहत, जब आप किसी प्रोडक्ट या सेवा के लिए पेटीएम से भुगतान करते हैं, तो आपको कुछ प्रतिशत कैशबैक मिलता है। यह कैशबैक सीधे आपके पेटीएम वॉलेट में जुड़ जाता है।

प्रश्न: पेटीएम पेमेंट्स बैंक में कितना ब्याज मिलता है?

उत्तर: पेटीएम पेमेंट्स बैंक में सालाना ब्याज दर 2.5% से 4% तक हो सकती है, जो आपके सेविंग्स अकाउंट की राशि पर निर्भर करती है।

प्रश्न: पेटीएम मनी से निवेश सुरक्षित है?

उत्तर: जी हाँ, पेटीएम मनी से निवेश करना सुरक्षित है। पेटीएम म्यूचुअल फंड्स और स्टॉक्स में निवेश के लिए सेबी द्वारा अनुमोदित है।

 

 

यूट्यूब कब देता है पैसे, कैसे होती है, कमाई?, हजार व्यूह में कितना मिलता है पैसा, जाने पूरी जानकारी

5 thoughts on “पेटीएम केवल भुगतान नहीं पैसे भी कमाएं, जाने इसके 10 आसान तारीखे”

  1. Spent a couple of weeks comparing quotes on yacht insurance before spring launch. The first thing I learned: a low premium often hides a pile of exclusions. Check agreed value vs actual cash value — on an ACV policy, depreciation eats your claim after a total loss. If the boat is older, be ready for the insurer to ask for a recent survey. Most of the confusion comes from the policy wording, so I found a clear breakdown here: yacht-insurance.net — it covers the main policy terms without the sales talk. Also read the navigation limits carefully: going past the listed waters can get a claim denied. On the East Coast and the Gulf, the named storm deductible is often a percentage of hull value, not a flat amount. Don’t skimp on liability either — wreck removal and damage to other boats can cost more than the boat itself. Get at least three quotes and go through the exclusions before you pay.

  2. Эффективное управление процессами в медицине требует новых подходов. Как думаете, где можно пройти качественное обучение по менеджменту в здравоохранении? аккредитация по организации здравоохранения организация здравоохранения и общественное здоровье Современные подходы к управлению в медицине помогают оптимизировать процессы. Буду благодарен за рекомендации.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *