तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सुपरस्टार से नेता बने थलपति विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ ऐसा प्रदर्शन किया कि राज्य की सत्ता की तस्वीर ही बदल गई। महज 2 साल पुरानी पार्टी ने 108 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
तमिलनाडु में थलपति विज को मिली जीत
इस नतीजे ने न सिर्फ सत्ताधारी खेमे को चौंकाया बल्कि एम.के. स्टालिन को भी बड़ा झटका दिया। अब थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने की राह लगभग साफ मानी जा रही है। थलपति विजय के फैंस से लेकर सेलेब्स तक सुपरस्टार को जीत पर बधाई देते नजर आ रहे हैं।
चुनावी नतीजों के दिन थलपति विजय के घर जश्न का माहौल था लेकिन इस बीच जिस शख्स पर सबकी नजरें टिक गई थीं, वो साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन थीं। जैसे ही जीत की तस्वीर साफ हुई, तृषा कृष्णन सबसे पहले थलपति विजय को बधाई देने उनके घर पहुंची थीं। दिलचस्प बात ये भी रही कि उसी दिन उनका जन्मदिन था, जिसने इस मौके को और खास बना दिया था।
-सोशल मीडिया पर फैंस तृषा कृष्णन को थलपति विजय के लिए ‘लेडी लक’ तक कहने लगे। उनकी मौजूदगी को जीत से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे दोनों की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
तिरुपति दर्शन और जीत का कनेक्शन, फैंस ने जोड़ा दिलचस्प रिश्ता
चुनाव परिणाम से ठीक एक दिन पहले तृषा कृष्णन तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इसके बाद से ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दावा करना शुरू कर दिया था कि थलपति विजय की जीत तय है। अब जब नतीजे सामने आ चुके हैं, तो ये संयोग भी चर्चा का विषय बन गया है।
-तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक इंटरव्यू के दौरान कहती नजर आ रही हैं कि वह भविष्य में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। उनकी इस बात पर फैंस हैरान भी हैं और प्रभावित भी।
-तृषा कृष्णन ने आत्मविश्वास भरे अंदाज ने लोगों को खूब आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को उनकी भविष्यवाणी मानते हुए तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
This video is from 2004 when Trisha Krishnan wished to become CM of Tamilnadu in future.
Everything is making sense now 🔥
Someone has rightly said Maa Saraswati manifests on the tongue once every 24 hours, so one should speak with care. pic.twitter.com/iG84XiDY9U
— Chota Don (@choga_don) May 4, 2026
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने तो तृषा कृष्णन और थलपति विजय की जोड़ी की तुलना जे. जयललिता और एम.जी. रामचंद्रन (MGR) से कर दी है। इस तुलना के पीछे कई दिलचस्प समानताएं भी गिनाई जा रही हैं जैसे दोनों का फिल्मी बैकग्राउंड, स्टारडम और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं। हालांकि ये सब महज सोशल मीडिया की अटकलें हैं लेकिन इससे इस जोड़ी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।
कौन हैं तृषा कृष्णन: साउथ की क्वीन का सफर
तृषा कृष्णन तमिल सिनेमा की सबसे सफल और चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साल 1999 में ‘मिस चेन्नई’ का खिताब जीतकर अपने करियर की शुरुआत की थी। पिछले दो दशकों में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी पॉपुलर फिल्मों में ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ शामिल हैं, जिनमें उन्होंने थलपति विजय के साथ काम किया है। यही वजह है कि दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को हमेशा पसंद किया गया है।
15 साल बाद हुआ थलपति विजय-तृषा कृष्णन का रीयूनियन
-थलपति विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी एक समय तमिल सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती थी। हालांकि 2008 के बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया था लेकिन साल 2023 में फिल्म ‘लियो’ के जरिए दोनों ने एक बार फिर साथ काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
-इस रीयूनियन के बाद थलपति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गईं। खासकर तब, जब थलपति विजय की निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव की खबरें सामने आई थीं।
पर्सनल लाइफ को लेकर उठे सवाल, रिश्तों पर भी हुई चर्चा
आपको बता दें कि संगीता सोरनालिंगम के साथ थलपति विजय के रिश्ते को लेकर भी खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच मतभेद बढ़ने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। इसी बीच तृषा कृष्णन और थलपति विजय की बढ़ती नजदीकियों की चर्चाओं ने इस मामले को और हवा दी है।
तृषा कृष्णन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, करियर में जारी है रफ्तार
-फिल्मी मोर्चे पर तृषा कृष्णन लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी कई फिल्में रिलीज हुई हैं और आने वाले समय में भी वह बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। जल्द ही वह सूर्या के साथ फिल्म Karuppu में नजर आएंगी, जो मई 2026 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा ‘विश्वमभरा’ और ‘राम’ जैसी फिल्में भी उनकी लाइनअप में शामिल हैं।
-तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा का ये दिलचस्प संगम फिलहाल हर किसी की जुबान पर है। एक ओर थलपति विजय का सियासी कद तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर तृषा कृष्णन के साथ उनकी दोस्ती और जुड़ी चर्चाएं इस कहानी को और भी रोमांचक बना रही हैं। आने वाले समय में ये समीकरण किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
This is getting too real… 😳😭 pic.twitter.com/hsNycSw95p
— Banton (@ImBanton_) May 4, 2026