पामगढ़ में शराबी और जुआड़ी पति की यातनाओं से परेशान होकर पत्नी ने खाया कीटनाशक, हुई मौत, पति गिरफ्तार 

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक शराबी और जुआड़ी पति की यातनाओं से परेशान होकर पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया| जिसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गई| फोरसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है| आरोपी के खिलाफ धारा 498ए, 306 के मामला दर्ज़ किया है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका राधिका कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी केसला थाना पामगढ़ की मृत्यु दिनांक 25.08.2022 को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी |  मर्ग इंटीमेशन कायम जांच कार्यवाही में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा  व्हिसरा प्रिजर्व कर रासायनिक परीक्षण कराने की सलाह दिये जाने पर उक्त व्हिसरा का परीक्षण कराया गया। व्हिसरा परीक्षण रिपोर्ट में कीटनाशक का सेवन करने से मृत्यु होना लेख किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवम स्वतंत्र सक्षियो का कथन लिया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि  मृतिका को उसका पति नरेश कश्यप हमेशा जुआ खेलने व शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से  प्रताड़ित करता था जिससे तंग आकर  मृतिका जहर खाकर आत्महत्या कर ली।  जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/23 धारा 498ए,306 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया|  महिला पर घटित अपराध की, प्रकरण को गंभीरता से देखते हुये आरोपी मृतिका के पति नरेश कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया |

See also  छत्तीसगढ़-दुर्ग के महादेव सट्टा एप पैनल संचालक की मौत, छापेमारी में बिल्डिंग से लगा दी थी छलांग