Big Breaking News : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री हुए क्वारंटीन

Johar36garh News|छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव क्वारंटीन हो गये हैं। कोरोना संक्रमित विधायक के संपर्क में आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट करने का फैसला लिया। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं, साथ ही आग्रह किया है कि जो भी संक्रमित विधायक के संपर्क में आये हैं, वो डाक्टरों से सलाह लें।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के विधायक पारसनाथ राजवाड़े आज कोरोना संक्रमित हुए हैं। दो दिन पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। दरअसल मरवाही में चुनाव प्रचार के लिए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और पारसनाथ राजवाड़े साथ ही पहुंचे थे, लिहाजा प्राथमिक संपर्क में आने की वजह से टीएस सिंहदेव ने खुद को क्वारंटीन करने का फैसला लिया है।

 

See also  झलमला के मंदिर में मिले मातारानी के क़दमों के निशान, देखने उमड़ी भीड़, Video