बिलासपुर से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियां हुई बरामद, 2 युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर कर रहे थे रेप, पास्को से तहत दोनों पहुंचे जेल

बिलासपुर जिला में से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दैहिक शोषण के आरोप में मुंगेली जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवकों ने नाबालिगों को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।  मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा की है |

 

CG : पति के सामने ही 4 लोगों ने पत्नी के साथ किया गैंगरेप, बाजार से लौटने के दौरान दिया घटना को अंजाम, क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी और उसकी नाबालिग भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच और पतासाजी में जुटी रही।विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया। इसके बाद संदेह के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

See also  बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

 

मंदिर में पूजा करने पहुंची बच्ची के साथ रेप की कोशिश, घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोप है कि उन्होंने दोनों पीड़िताओं को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज भास्कर 24 वर्ष, पिता अशोक भास्कर और जयप्रकाश खांडे 20 वर्ष पिता अंजोरदास खांडे, दोनों निवासी धमधापारा छिंदभोग, थाना पथरिया, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। चकरभाठा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 64(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत  अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

शिवरीनारायण गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद कर रहे थे 2लाख रुपए की मांग, पहले भी ऐसी कई घटना को दे चुके हैं अंजाम

See also  धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय