Janjgir : इंस्ट्राग्राम पर बच्चे की अश्लील वीडियों अपलोड करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर सेल पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाईन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही हेतु एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली सायबर टिप लाईन रिपोर्ट के संबंध में पत्र प्राप्त होने पर आरोपी दिनेश रात्रे निवासी हसौद द्वारा अपने मोबाईल इंस्ट्राग्राम के माध्यम से चाईल्ड पोर्नग्राफी विडियों अपलोड करना पाया गया।
तत्संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना हसौद में अपराध क्रमांक 108/2022 धारा 509 ख भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी दिनेश रात्रे उम्र 21 वर्ष निवासी हसौद को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल जप्त कर प्रकरण में धारा 67 बी आईटी एक्ट जोड़ी गई है।
आरोपी दिनेश रात्रे निवासी हसौद को दिनांक 05.07.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि लखपति प्रधान आर. पूरन लाल कैवर्त एवं थाना हसौद स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष  मोहन मरकाम ने की प्रदेशवासियों से अपील Video Vrial