छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, 11 महिलाओं की मौत, 13 घायल

JJohar36garh News|बस्तर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। भीषण सड़क दुर्घटना में 11 महिलाओं की मौत हो गयी है। घटना छत्तीसगढ़ – ओडिशा सीमा पर कोटपाड की है। घटना की पुष्टि कोटपाड के थाना प्रभारी ने की है।

ये सभी महिलाएं अंतिम संस्कार से वापस लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक महिलाएं छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इस घटना में 11 महिलाओं की मौके और ही मौत हो गयी, वहीं 13 लोगों की घायल हो गए है।

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर के कलचा गाँव की रहने वाली महिलाएं रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में बस्तर जिले से लगे ओड़िसा के मुरताहांडी गए थे।
अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा कर पलट गयी। इस हादसे में 11 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी जगदलपुर से लगे कलचा क्षेत्र के ग्रामीण थे, जो बस्तर जिले से लगे ओड़िसा के मुरताहांडी गए हुए थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को कोटपाड़ व गम्भीर को कोरापुट भेजा गया है।

See also  Khelo India Tribal Games 2026: बाबूलाल हेम्ब्रम का दमदार प्रदर्शन, वेटलिफ्टिंग में बना रहे पहचान

उड़ीसा के कोरापुट थाना अंतर्गत मुर्ताहांडी एवं आमगांव के बीच यह हादसा होना बताया गया है। देर शाम हुई इस घटना की सूचना जिला प्रशासन बस्तर को मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई है। घटना में 13 से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जो कि समारोह में शामिल होने गए थे और एक ही गाड़ी में सवार थे। फिलहाल घायलों को उड़ीसा के कोरापुट अस्पताल में रेफर किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जिस जगह हादसा हुआ है उसके नजदीक सड़क सुधार का काम चल रहा था और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे इतने लोगों की जान गई|