छत्तीसगढ़ पहुंची वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, सभी स्टेशन पर हुआ स्वागत, जाने कितना होगा किराया

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस का स्वागत करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुँचे। दुर्ग रेलवे स्टेशन में स्वागत को पहुंचे सांसद विजय बघेल राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे सहित कार्यकर्ता।

वंदे भारत ट्रेन समय 13:13 बजे

नमस्कार यह ट्रेन थोड़ी ही देर में डोंगररगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली है यह ट्रेन इस स्टेशन में 5 मिनट ही ठहरेगी स्टेशन पहुंचने से पहले इसी तरह ट्रेन में उद्घोषणा के जरिए जानकारी दी जा रही है। वंदे भारत ट्रेन की यह व्यवस्था यात्रियों को खूब पसंद आई। आमतौर पर अन्य ट्रेनों में यात्री जानकारी नहीं होने के कारण या सोए हुए हैं तो उन्हें स्टेशन की जानकारी नहीं मिल पाती, कई बार गंतव्य स्टेशन से आगे यात्री निकल जाते हैं, लेकिन इस व्यवस्था के तहत जहां उन्हें उतरना है उसी स्टेशन में उतर पाएंगे। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन समय 13:13 बजे।

See also  बसों की खतरनाक डिज़ाइन पर NHRC सख्त, सभी राज्यों को नोटिस, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

सप्ताह में चलेगी 6 दिन

दरअसल नागपुर से बिलासपुर जाने वाली पहली और देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस है. ट्रेन आज दोपहर दो बजे के आस पास रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बड़े नेता वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे. इसकी तैयारी अलग अलग स्टेशनों में की जा रही है. बता दें कि गाड़ी संख्या 20825/20826 बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में 6 दिन शनिवार को छोड़कर दोनों छोर से संचालित की जाएगी. इस ट्रेन के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशनों में स्टॉपेज दिए गए हैं. वहीं इस ट्रेन में 16 कोच हैं जिनमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल हैं और कुल बैठने की क्षमता 1128 है.

जिस तरफ प्लेटफार्म,उसी हिस्से का गेट खुलेगा आटोमेटिक वंदे भारत ट्रेन में यात्रा सुरक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सभी कोच के दरवाजे आटोमेटिक है। इस व्यवस्था के तहत प्लेटफार्म जिस हिस्से में है उसी तरफ का गेट खुलेगा। विपरीत दिशा में गेट नहीं खुलेगा। स्टेशन आने पर ही गेट खुल रहा है। इस तरह यात्री ट्रेन में पूरी तरह सुरक्षित है।

See also  हसदेव नदी में डूबे युवक का मिला शव, 6 दिनों से था लापता

ट्रेन देखने चढ़ा व्यक्ति और बंद हो गया गेट गोंदिया में एक व्यक्ति फंस गया। नाम संदीप गौतम। गौतम स्टेशन में ट्रेन देखने चढ़े थे। अंदर आते ही गेट आटोमेटिक बंद हो गया। ऐसे उन्हें आमगांव स्टेशन में उतरना पड़ा।

कितना होगा किराया

बिलासपुर से नागपुर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1540 रुपए तय किया गया है, जबकि चेयर कार का किराया 775 रुपए तय किया गया है. बिलासपुर से रायपुर के बीच एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 890 और चेयर कार का किराया 455 रुपए है. यह किराया टैक्स के साथ है. कैटरिंग चार्ज अलग से लगेगा. यह यात्री की इच्छा पर निर्भर है.