वरमाला डालने के दौरान कबड्डी खेलने लगी दुल्हन, सब रह गए हैरान

JJohar36garh News|भारत में शादी हो और वरमाला के कार्यक्रम पर कोई घटना ना हो, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाल पहनाने जा रहे हैं तभी एक घटना हो गई। जैसे ही दूल्हा वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ा, दुल्हन कबड्डी खेलने लगी।

दरअसल, इस वीडियो को यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया। इसमें दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला लिए स्टेज पर खड़े थे। कुछ देर बाद दुल्हन आगे बढ़ी और आराम से दूल्हे को जयमाल पहनाया। इसके बाद जैसे ही दूल्हा उसे जयमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ा तो दुल्हन पीछे हट गई। इसके बाद उसने ऐसा कुछ किया कि सब हैरान रह गए।

दूल्हा धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ा लेकिन दुल्हन भागती चली गई। इसके बाद दुल्हन स्टेज पर कबड्डी खेलने लगी। वह दूल्हे को पास नहीं आने दे रही थी ऐसा लग रहा था मानों वह लुका-छिपी खेल रही हो।

See also  सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

हालांकि यह नहीं साफ हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है लेकिन यह खूब मजेदार है। इसमें दूल्हे और दुल्‍हन को देखकर वहां मौजूद सभी रिश्तेदार खूब मजे ले रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग इस घटना का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं।

फिलहाल शादियों के तमाम वायरल हुए वीडियोज में से यह सबसे ख़ास है क्योंकि इसमें दुल्हन कबड्डी खेलती हुई दिख रही है। थोड़ी देर बाद वहां दूल्हे के दोस्तों ने मोर्चा संभाल लिया और वह स्टेज पर जा पहुंचे। फिलहाल यहां देखें वीडियो..