मोबाइल की तरह वाहनों के नंबर भी होंगे पोर्टेबल, रजिस्ट्रेशन अब आसानी से ट्रांसफर होगा

पोर्टेबल : मोबाइल नंबर की तरह अब वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पोर्ट हो सकेगा। यदि कोई वाहन मालिक पुराने वाहन का नंबर चाहता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। केवल एक आवेदन के जरिए पुराने वाहन का नंबर नए वाहन में मिल जाएगा। हाल ही में परिवहन विभाग ने यह सुविधा शुरू की है।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वाहन मालिक को स्क्रैप सेंटर में अपना पुराना वाहन बेचना होगा। वहां से वाहन को डिस्मेंटल करने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यदि वाहन मालिक चाहता है कि उसके पास वही रजिस्ट्रेशन नंबर रहे, तो उसे परिवहन विभाग में स्क्रैप सेंटर से प्राप्त सर्टिफिकेट के साथ आवेदन करना होगा। इसके आधार पर उसे उसके वाहन का पुराना नंबर नए वाहन के लिए आवंटित कर दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़े :-सेकेंड हैंड कार खरीदते समय जरूर जान लें ये बातें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

 

पसंदीदा नंबर के लिए देनी पड़ती थी शुल्क

पोर्टेबल : यदि वाहन मालिक मनचाहा नंबर चाहते हैं तो उन्हें एमपी ऑनलाइन या वाहन डीलर के माध्यम से परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर का चयन करना होता है। उसे ढाई हजार से पांच हजार रुपए फीस चुकानी पड़ती है। जबकि वीआइपी नंबर के लिए वेवसाइट पर ऑक्शन में भाग लेना होता है। जिसकी बिड अधिक होती है उसे नंबर आवंटित कर दिया जाता है।

See also  संसदीय कार्य मंत्री ने धवा के बड़ला नगर के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन

पोर्टेबल स्क्रैप पॉलिसी को मिलेगा बढ़ावा

2021-22 के आम बजट में सरकार ने घोषणा की थी कि 15 साल पुराने सरकारी और प्राइवेट तथा 20 साल पुराने कमर्शियल वाहन को सड़कों से हटाया जाना है। इस योजना को स्क्रैप पॉलिसी नाम दिया गया था। पिछले एक दशक में लाखों नई गाड़ियां सड़क पर आईं। अब इस व्यवस्था के लागू होने से स्क्रैप पॉलिसी को बढ़ावा मिलेगा।

 

इसे भी पढ़े :-गाय-भैंस के लिए 5 तरह का हरा चारा, वो भी एक ही खेत में उगाएं, मिलेगा बाल्टी भर-भर के दूध

 

सरकार ने कहा तुरंत अपडेट करें अपना फोन नंबर, घर बैठे मोबाइल से हो जाएगा काम

पोर्टेबल : आधार कार्ड या फिर पैन कार्ड, सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ मोबाइल नंबर अपडेट होना बहुत जरूरी है। क्या आपने कभी सोचा है कि ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भी मोबाइल लिंक होना कितना जरूरी है। MORTH India ( भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और पंजीकृत वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपना मोबाइल नंबर वाहन और सारथी पोर्टल पर अपडेट करवा लें। लोगों को इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन ही अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं। पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें।

See also  मोदी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी: कच्छ में बनेंगी 2 नई रेल लाइनें, स्वनिधि योजना 2030 तक बढ़ी

मोबाइल से ही हो जाएगा काम

पोर्टेबल : RTO ऑफिस में जाकर लंबी लाइन में लगे बिना ही आप ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेट करा सकते हैं। इसका यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि विवरण पूरी तरह सटीक है। ट्वीट में एक QR कोड भी दिया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही आप सीधा वाहन और सार्थी पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नंबर अपडेट करना का प्रोसेस बहुत ही आसान है।

मोबाइल मंबर अपडेट कराने के लिए आपके पास होनी चाहिए ये जानकारियां
परिवाहन और सार्थी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपके पास कुछ जानकारियां होनी चाहिए।

व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर
रजिस्ट्रेशन की तारीख
वाहन का चेसिस नंबर
ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
ड्राइविंग लाइसेंस जिसके नाम पर है उसकी जन्म तिथि
ऐसे और भी कई डिटेल की जरूरत होगी।

 

इसे भी पढ़े :-प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, 10 से बढ़कर हुआ 20 लाख, कम ब्याज प्रोसेसिंग फीस फ्री

 

See also  नई PM‑VBRY योजना: पहली नौकरी जॉइन करने वालों को 15,000₹, सरकार ने बड़े बदलाव किए

एक टैप में पहुंच जाएंगे वेबसाइट

आप जैसे ही परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। वेबसाइट पर जाते ही आपको एक पॉप-अप स्क्रीन दिखेगी।
इस स्क्रीन पर नंबर अपडेट करने के कहा जाएगा। साथ ही दो QR कोड दिए जाएंगे
कोड के नीचे वेबसाइट के लिए लिंक भी दिया जाता है।
एक लिंक परिवाहन पोर्टल और दूसरा लिंक सार्थी परिवहन पोर्टल का है।
इन लिंक पर क्लिक करते ही आप दोनों वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
यहां आपको नंबर अपडेट करने के लिए अपने व्हीकल की कुछ डिटेल भरनी होगी।
इसमें व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर , रजिस्ट्रेशन डेटा आदि शामिल है।
इन डिटेल को भरने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आवेदन सबमिट हो जाएगा।

हालांकि, ध्यान रखें कि इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर आप मोबाइल से ऑनलाइन नंबर अपडेट नहीं पा रहे हैं तो RTO ऑफिस जाकर भी ऐसा करा सकते हैं।

 

सिर्फ आधार से 2 लाख का लोन का मस्त जुगाड़, बिना बैंक जाये, फास्टेस्ट लोन अप्रूवल