वृषभ संक्रांति 2026,सूर्य के गोचर से बदलेंगे 12 राशियों के भाग्य

ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर 15 मई का दिन बहुत ही खास है। मई की शुरुआत से ही ग्रहों की स्थिति में काफी फेरबदल देखा जा रहा है। बता दें कि जब भी कोई ग्रह या नक्षत्र राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर हर एक राशि पर पड़ता है। किसी के लिए अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं तो वहीं कुछ की मुश्किलें थोड़ी बढ़ जाती हैं। ग्रह नक्षत्रों की चाल ही हर एक राशि का भविष्य तय करती हैं। आज सूर्य उच्च की राशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस परिवर्तन को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज के दिन स्नान-दान करना काफी फलदायी माना जाता है। सूर्य वृषभ राशि में आज से यानी 15 मई से लेकर 15 जून तक रहने वाले है। तो आइए जानते हैं कि इतने दिन तक किन राशियों को लाभ मिलने वाला है?
वृषभ राशि में आते ही इन 5 राशियों को लाभ देंगे सूर्य

See also  19 जनवरी आज का राशिफल, मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। शनि की साढ़ेसाती के बीच ये गोचर करियर और बिजनेस में नए मौके दिलवा सकता है। काम में पकड़ मजबूत होगी और लोग हर एक बात को महत्व भी देंगे।। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अवसर के साथ-साथ पार्टनरशिप या बड़े प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा की वजह से लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी और मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए ये गोचर लाभकारी होगा। आने वाले 31 दिन मान-सम्मान और सफलता बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं। खासकर राजनीति और पब्लिक से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे और लंबे समय से रुके काम अब पूरे होंगे। वहीं नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और इससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

See also  आज का राशिफल 12 सितंबर 2026, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल दे सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत हैं और अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बनेगी। प्रॉपर्टी, सरकारी काम या फिर नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने से प्रोफाइल मजबूत होगी। मेहनत के दम पर करियर में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं और ऐसे में आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर या फिर स्थिर होती दिखेगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर रिश्तों और करियर दोनों में बदलाव ला सकता है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि पार्टनरशिप वाले काम में लापरवाही नहीं करनी है। एक लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। वहीं सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ दिलवाएंगे। अगले 31 दिन तक वृश्चिक राशि की मेहनत लोगों की नजर में आएगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

See also  आज का राशिफल 07 अगस्त 2025, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य की बदलती स्थिति पैसों से जुड़े मामलों में लाभ दिलवा सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि तरक्की के भी रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से लाभ होने के योग है। इस दौरान कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। धीरे-धीरे सारी प्लानिंग आगे बढ़ते दिखेगी। वहीं स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय आज से शुरू हो चुका है।