शिवरीनारायण पुल के ऊपर बहने लगा पानी, आवागमन पूरी तरह बंद, इलाकों में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित शबरी सेतु महानदी पुल पर पानी का बहाव बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से आवाजाही रोक दी है। प्रशासन की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है और लोगों से पुल पार नहीं करने की अपील की जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

 

शिवरीनारायण के शबरी सेतु महानदी पुल पर पानी का बहाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पुल के ऊपर पानी आने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आवागमन बंद कर दिया है। मौके पर प्रशासन और पुलिस की निगरानी जारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह का जोखिम न लें और पानी के बहाव वाले पुल से गुजरने की कोशिश न करें। प्रशासन द्वारा जलस्तर और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

See also  हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर