इंजीनियरिंग के छात्र ने मंदिर जाकर क्या माँगा, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

जब परीक्षा का रिजल्ट आने वाला होता है तो ज्यादातर छात्र-छात्राएं भगवान की पूजा-अर्चना में लग जाqते हैं। कई लोग तो मंदिरों के चक्कर भी लगाने लगते हैं और भगवान से अपना रिजल्ट अच्छा होने की दुआ मांगते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छात्र ने भगवान से रिजल्ट अच्छा होने के अलावा एक ऐसी चीज मांग ली, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। छात्र ने जब अपने मन की बात रिपोर्टर को बताई तो वह भी हिल गया था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इंजीनियरिंग का एक छात्र भगवान की पूजा करने गया था। उसने परीक्षा में सफल होने के लिए भगवान से मिन्नतें की। इसके बाद जब वह बाहर आया तो उसे वहां पर एक रिपोर्टर मिल गया। रिपोर्टर ने छात्र से पूछ लिया कि उसने भगवान से क्या मांगा। इसके बाद छात्र ने जो बताया, उसे सुनकर रिपोर्टर भी चकित रह गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इंजीनियरिंग का छात्र अपने दोस्तों के साथ मंदिर गया हुआ था।

See also  विवादित जैन मुनि सूर्य सागर का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, जिसमे वह लॉरेंस बिश्नोई को हीरो कहते हुए सुने जा सकते हैं

देखें वीडियो-भगवान से मांगी सुंदर कन्यावीडियो में आप देख सकते हैं कि जब छात्र बाहर आया तो उसी मंदिर में रिपोर्टिंग करने गया एक रिपोर्टर उसे मिल गया और उसने छात्र से सवाल पूछना शुरू कर दिया। रिपोर्टर सबसे पहले छात्र से पूछता है कि उसने भगवान से क्या मांगा? इस सवाल के जवाब में छात्र कहता है कि वह इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है। इसके आगे वह कहता है कि उसने भगवान से अपने सफलता की दुआ मांगी। इसके साथ ही सुंदर कन्या की भी मन्नत मांगी है। छात्र कहता है कि एक सुंदर घरवाली मिले। यह जवाब सुनकर सभी खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। यहां तक कि खुद रिपोर्टर भी जवाब सुनकर दंग रह जाता है। छात्र जिस अंदाज में रिपोर्टर के सवाल का जवाब देता है, उसे सुनकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी। यह फनी वीडियो bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।(Ajency)

https://www.instagram.com/tv/CgbN_QepwKs/?igshid=YmMyMTA2M2Y=