राजधानी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति ने थाने में किया समर्पण

भोपाल

पिपलानी इलाके में एक युवक ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद उसने पिपलानी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय दिलीप मेहरा लेबर कालोनी में रहता है और फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी करीब छह साल पहले छाया मेहरा से शादी हुई थी। दोनों की चार वर्ष की बच्ची भी है। ढाई महीने पहले छाया पति से विवाद के बाद बेटी के साथ घर से भाग गई थी। तब दिलीप को शंका थी कि वह किसी के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते भागी थी।

कुछ दिन पहले ही वह वापस अपनी बेटी के साथ घर पहुंची थी। रविवार को दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा है।

 

See also  ग्वालियर-चंबल में जोरदार बारिश, 17 जिलों में अलर्ट:मानसूनी बारिश से पूरा एमपी तरबतर; भोपाल, इंदौर-जबलपुर भी भीगेंगे