मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पत्नी के साथ दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपका भी खून खौल उठेगा। पति और देवर हर दूसरी रात महिला के साथ रेप करते थे, कई बार उसके साथ गैंगरेप भी किया गया। तीन साल तक महिला अननेचुरल सेक्स की प्रताड़ना भी सहती रही। बदनामी के डर से महिला खामोश रही, लेकिन जब जुल्म की इंतहा हो गई तो वह पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने पति, देवरों सहित 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
घटना गुब्बारा फाटक कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि तीन साल से पति और देवर हर दूसरी रात उसके साथ रेप करते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। कई बार उसके साथ गैंगरेप हुआ। वह बदनामी के डर से इतने दिनों तक चुप रही, लेकिन आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। कई बार उसके साथ गैंगरेप भी किया गया।
पीड़ित महिला परेशान होकर थाने में शिकातय दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, देवर समेत 4 लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक महिला ने रेप और गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।