थानेदारों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतें, समस्याओं का निपटारा करने आईजी डांगी की अनोखी पहल

JJohar36garh News| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेंज आईजी रतनलाल डांगी समस्याओं का निपटारा करने अनोखी पहल शुरू करने जा रहे हैं। आईजी प्रार्थी और थानेदार को आमने-सामने कर समस्याओं के निपटने समीक्षा बैठक लेंगे।
दरअसल आईजी डांगी को थानेदारों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। इसे लेकर प्रार्थी और थानेदार को आमने-सामने कर समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही थानेदार से आरोपी के अब तक नहीं पकड़े जाने पर जबाव मांगा जाएगा। यह पहली बार होगा जब प्रार्थी और थानेदार आमने-सामने होंगे। जल्द ही आईजी रेंज भर के सभी अधिकारियों और थानेदारों की बैठक लेने वाले हैं।

See also  आरडीए व हाउसिंग बोर्ड की 9 कॉलोनियां नगर निगम को सौंपने की तैयारी, शासनादेश के तहत होगा हस्तांतरण