पत्नी को रील बनाने से किया मना, महिला ने कर दी पति की हत्या

बिहार के बेगूसराय में खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले गांव फफौत में एक म​हिला द्वारा अपने ही पति हत्या कर दी गई है। जिसका खुलासा रविवार देर रात तब हुआ, जब मृतक के भाई ने फोन लगाया और वह किसी और व्यक्ति ने उठाया। हैरानी की बात तो यह है कि महिला ने छोटी सी बात पर अपने पति की हत्या कर दी।

दरअसल बिहार के समस्तीपुर जिले के नरहन गांव में रहने वाले महेश्वर कुमार राय कलकत्ता में नौकरी करता था। वह कुछ दिन के लिए अपनी पत्नी से मिलने उसके घर गया। यहां उसकी पत्नी को रील बनाते देख उसने मना किया। बस यही बात उसे बहुत बुरी लग गई। जिसके चलते महिला ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

​टिकटॉक पर बना रही थी रील

मृतक कुछ दिन के लिए कलकत्ता से छुट्टी लेकर आया था। पहले वह अपने गांव गया, इसके बाद पत्नी से मिलने के लिए ससुराल गया था। उसे क्या पता था कि उसका ससुराल जाना उसे महंगा पड़ जाएगा। उसने ​देखा कि उसकी पत्नी टिकटॉप पर रील्स बनाने में ही बिजी रहती है। ऐसे में उसने अपनी पत्नी को रील बनाने से रोका तो विवाद हो गया|

See also  युद्ध की आहट से जयपुर एयरपोर्ट पर संकट, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द और किराया हुआ तीन गुना

बताया जा रहा है कि महिला का पति कलकत्ता में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी ससुराल में थी, लेकिन कुछ दिनों से वह मायके में आकर रहने लगी थी। वहीं वह टिकटॉक पर वीडियो और रील्स बनाने लगी। जिसे इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करने लगी थी यही बात उसे ठीक नहीं लगती थी।