सरेराह पेट्रोल छिड़ककर महीला को जिंदा जलाया, लोग बनाते रहे विडियो

अलवर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर सरेराह पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया। अलवर के एमआईए के गांव कैरवा जाट के चौराहे के पास की बताई जा रही है जहां एक शख्स ने 30 साल की महिला को जिंदा दला दिया। इसमें महिला के 90 फीसदी झुलसने की खबर है। हैरानी की बात तो ये है कि जिस वक्त आरोपी इस खौफनाक वारादत को अंजाम दे रहे थे उस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने आगे आकर महिला की मदद नही की। कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे

 

महिला को जिंदा जलाने वाले आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। उसका नाम दिनेश जाटव बताया जा रहा है तो हल्दीना थाना मालाखेड़ा का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस दर्दनाक घटना के दौरान महिला आग में झुलसती रही। किसी ने उसे बचाने का प्रयास तक नहीं था। बल्कि, लोग महिला का वीडियो व फोटो बनाने में लगे थे। गांव में रहने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल कालूराम ने महिला के कपड़ों में लगी आग पर काबू पाया। कॉन्स्टेबल बाइक से महिला को अस्पताल लेकर रवाना हुआ। रास्ते में एम्बुलेंस पहुंचने पर उसे अलवर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।

See also  मुंबई में बारिश का कहर: भूस्खलन में दो की मौत, कई इलाकों में रेड अलर्ट

 

 

थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी निवासी राजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसकी पत्नी मधु एमआईए के नाहरपुर गांव में रह रहे हैं। उसके तीन बच्चे हैं। हल्दीना निवासी दिनेश मधु का परिचित है। उधर आरोपी दिनेश जाटव ने महिला को जिंदा जलाने की बात से साफ इनकार किया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि हम दोनों के बीच आपसी कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इस दौरान मधु के हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। कहासुनी के दौरान मधु इतनी नाराज हो गई कि उसने खुद बोतल खोलकर पेट्रोल अपने शरीर पर डाल लिया और माचिस से खुद को आग लगा ली। लेकिन, इस घटना में बड़ा सवाल है कि महिला व आरोपी के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया की शहर में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी । जिसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया था । महिला की हालत खराब होने से जयपुर रेफर कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

See also  रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा ऐलान: मजदूरों को ₹10,000, वर्क फ्रॉम होम और वाहनों पर सख्त नियम