नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : जांजगीर चांपा जिले के कुसमुंडा में शराबी दूल्हे को देखकर शादी को ठुकराने वाली दुल्हन वाले मामले में एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली है। लड़की के इस फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया है। एकाएक बने इस रिश्ते के बाद कई तरह की चर्चा जिले में चल रही है। इधर लड़की के माँ को इस शादी की भनक तक नहीं हुई| गुमसुदगी की शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी लड़की के माँ को दी है|

नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र में अपनी ड्यूटी पर थी। नाटकीय ढंग से हुए इस शादी से बेखबर लड़की की मां ने काउंसलिंग के बाद फोन पर खाना बनाने बात के बाद बेटी के घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद होने से परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद हरकत में आए पुलिस ने लड़की का मोबाइल नंबर चेक किया जिसमें बार-बार मोबाइल बंद आ रहा था।
तत्काल खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब दो बजे वह केंद्र से निकली और घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गई। वहां मनका दाई मंदिर में संत कुमार और उनके परिजनों की उपस्थिति में दोनों ने विवाह संपन्न किया।
गुपचुप तरीके से कुछ घंटे में हुई शादी
नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : लेकिन इस शादी की जानकारी ना तो पुलिस को थी और नहीं लड़की के परिजनों को थी। गुपचुप तरीके से कुछ घंटे में हुई इस शादी के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं जिले में चल रही है। गौर करने वाली बात है कि जिस दूल्हे ने सगाई और फिर 23 जून को शादी में नशे की हालत में देखकर लड़की ने शादी ठुकराई थी| लड़की के इस फैसले की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन समेत जिला में नशा के खिलाफ अभियान चलाने वाले संगठन भी उसके साथ खड़े थे।
नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने मुस्कान के इस कदम की सराहना की थी और उन्हें परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदात्री सदस्य की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। फिर ऐसा क्या हुआ की लड़की ने शादी के लिए तैयार हो गई |
शादी टूटने के बाद भी दोनों से संपर्क में
नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : लड़की को ऐसा करने के फैसले को लेकर कई तरह के सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और मीडिया को लड़की ने बताया कि लड़के द्वारा शराब नहीं पीने की बात कहने पर शादी के लिए सहमति दी। इसके बाद काउंसलिंग से निकलकर सीधे इन्होंने मंदिर में जाकर शादी की।
नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : मिडिया को बतया की शादी टूटने के बाद लड़की लगातार फोन के माध्यम से उसे लड़के के संपर्क में थी। संत कुमार ने मुस्कान से माफी मांगी और दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो गईं। इसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। आज मनका दाई मंदिर में दोनों ने शादी कर ली है।
कोल्ड ड्रिंक में किसी ने मिलाया था नशीला पदार्थ
नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : संत कुमार का दावा है कि शादी वाले दिन उन्होंने शराब नहीं पी थी। उनके अनुसार, किसी ने उनकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और लोगों को लगा कि वे नशे में हैं। हालांकि, इस दावे की अब तक किसी जांच एजेंसी या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वही दूसरी और लड़की की माँ ने बताया था की सगाई के दिन भी लड़के ने शराब पी थी| जिसके बाद शराब नहीं पीने की बात कही थी|
परिवार परामर्श केंद्र से निकली मुस्कान ने संत से की शादी
नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र गई थी। दोपहर बाद वह वहां से निकल गई, लेकिन घर नहीं पहुंची। शाम तक उसका मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और साइबर टीम ने उनकी तलाश शुरू की।दोनों का कहना है कि शादी वाले दिन जो विवाद हुआ था, उसके पीछे साजिश थी। इसके बाद दोनों ने खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।
नसेड़ी दुल्हे को देख शादी तोड़ने वाली लड़की ने उसी लड़के से मंदिर में रचाई शादी : पुलिस ने दोनों से अलग-अलग बातचीत की। अधिकारियों के अनुसार, मुस्कान ने स्पष्ट रूप से बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा से संत कुमार के साथ विवाह किया है और उनके साथ रहना चाहती हैं। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मामला समाप्त कर दिया। कुछ दिन पहले चर्चा में रही यह शादी अब एक बार फिर जांजगीर-चांपा जिले में सुर्खियों में है।