CG : युवक की सब्बल मारकर बेदर्दी से हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, 2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में युवक की सब्बल मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने सब्बल और अपने पहने हुए कपड़ों को पास के तालाब में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर का है। दरअसल, पुलिस को आज ग्राम कोटवार से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में मृतक की पहचान पथरिया निवासी चेतन ठाकुर, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई।

 

जांच के दौरान सामने आया कि मृतक चेतन ठाकुर, सोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे रात में एक साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान आपसी विवाद होने पर देर रात लगभग 1 बजे मुख्य आरोपी सोमनाथ ने सब्बल से चेतन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

See also  छत्तीसगढ़ के इन गांवों की अनोखी होली, 100 वर्षों से नहीं जली होलिका, परंपरा के पीछे की खास वजह

 

घटना के बाद आरोपी ने घटना में इस्तेमाल सब्बल और अपने पहने हुए कपड़ों को पुराना गौठान के पास तालाब में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से तालाब से बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों सोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया