माँ और अपने 2 बेटे की बेदर्दी की हत्या, पिता और पत्नी की हत्या से पहले पकड़ाया युवक, कारण जानकार हो जाएँगे हैरान 

राजस्थान के चूरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। एक पिता ने अपने दो बच्चों को जहर देकर मार दिया। हैरानी की बात तो यह है कि वह अपनी मां यानी बच्चों की दादी को भी जहर देकर मार दिया था। अब वह अपने पिता और अपनी पत्नी को भी मौत के घाट उतारने वाला था। हालांकि इससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा।

एक माह में तीन मौत, घर में लगी आग

मामला राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर इलाके का है। यहां एक घर में एक महीने में तीन मौत हुई और कई बार अलग-अलग जगह आग भी लगी। इसे लेकर केवल सादुलपुर में ही नहीं बल्कि जिसने भी यह बात सुनी वह अचंभित हो गया कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में खुलासा कर दिया।

बच्चों और दादी को जहर देकर मार डाला

पुलिस ने इस मामले में आरोपी भूपसिंह को गिरफ्तार किया है। जिसने पहले तो अपनी दादी और फिर दोनों बच्चों को जहर देकर मार दिया। आरोपी ने सबसे पहले अपनी दादी की खांसी की दवा में 31 जनवरी को जहर मिला दिया जिसके बाद उल्टी हुई और दादी की मौत हो गई। फिर आरोपी ने अपने दोनों बेटे अनुराग और गर्वित को खाने की चीज में जहर मिलाकर दे दिया।

See also  सबरीमाला यात्रा में हादसा: फ्लाईओवर से कार गिरने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत

घर में छिड़का सोडियम, अपने आप लगी आग

15 दिनों के भीतर उन दोनों की मौत भी हो गई। अब दोनों बेटों और दादी को करने के बाद आरोपी को लग रहा था कि हो सकता है तीनों मौत के मामले में पुलिस से गिरफ्तार कर ले। ऐसे में उसने अपने घर पर जगह-जगह सोडियम का छिड़काव कर लिया। जो अचानक खुद ही जलने लग जाता है। ऐसे में सब इस घटना को लेकर आश्चर्य में पड़ गए। हालांकि आरोपी इस घटना को कोई जादू टोना बताने के चक्कर में था।

जांच में हुआ जहर का खुलासा

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी के बेटे गर्वित के शव को बाहर निकाला गया और उसके विसरा की जांच करवाई गई तो पता चला कि उसे जहर दिया गया था। इसके बाद आरोपी भूपसिंह को राउंडअप किया गया और उसने सारा उगल दिया। आरोपी की गांव में ही मेडिकल की दुकान है।

See also  रविंद्र रैना ने कहा- जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी भाजपा, दर्ज करेगी बड़ी जीत

दादा और पत्नी को मारने की प्लानिंग

जिसे काफी समय से लग रहा था कि उसकी पत्नी मेनका का किसी अन्य युवक के साथ रिलेशन चल रहा है। गर्वित और अनुराग भी उसके बच्चे नहीं है। इसलिए उसने अपने दोनों बेटे और दादी का मर्डर कर दिया था। आरोपी तो जल्द ही अपने दादा और पत्नी को भी करने वाला था लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उसे दर्द पहुंचा।