बिलासपुर में पेट्रोल खरीद कर बीच सड़क युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा, गंभीर हालत में भर्ती

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने बीच सड़क में आत्मदाह की कोशिश की है। युवक ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर खुद पर आग लगा ली, युवक 80% झुलस गया है। आत्मदाह के कारण फ़िलहाल अज्ञात है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी का है|

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार को ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल ने दोपहर में अपने ही गांव के पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अपनी बुलेट से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक को आग की लपटों में घिरा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को पहले सिस्म अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  एससीईआरटी में अनोखा आयोजन : अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र

एएसपी ने दी मामले की जानकारी 
वहीं इस मामले को लेकर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।