छत्तीसगढ़ के कोरिया में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
पीएम आवास योजना क्या है, कौन कर सकता है अप्लाई? जाने आसान तरीका?