बिलासपुर में गरबा सीखने जा रही युवती के साथ दुष्कर्म, ऑटो चालक ने दिया वारदात को अंजाम, सुनसान जगह में छोड़कर आरोपी फरार

बिलासपुर में गरबा सीखने कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक युवती को घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना 27 सितंबर की शाम तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

CG : आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म, कई से साथ छेड़छाड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती 27 सितंबर की शाम गरबा सीखने के लिए कुंदन पैलेस जा रही थी। पुराना बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर वह शाम करीब 7:30 बजे कुंदन पैलेस पहुंची। वहां गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। इसी दौरान ऑटो चालक ने युवती को घुमाने के बाद वापस छोड़ने की बात कही। उसकी बातों में आकर युवती दोबारा ऑटो में बैठ गई।

See also  अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 दवाखानों को किया गया सील

 

CG : छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार, उपचार जारी

 

आरोप है कि इसके बाद चालक उसे मैग्नेटो मॉल होते हुए एफसीआई गोदाम रेलवे डिपो की ओर ले गया। वहां सुनसान जगह पर ऑटो रोककर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह तारबाहर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा निवासी आरोपी ऑटो चालक करन भरवे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

CG : घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार