जांजगीर-चांपा जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया झूलन में एक दुखद हादसा सामने आया है। बस्ती स्थित डबरी में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा
मृतक की पहचान रामकुमार कश्यप, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक डबरी में डूब गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मूलमुला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पामगढ़ में हेण्डपम्प के सोकता में डूबने से युवक की मौत
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Pamgarh : नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने निकला, जाँच में जुटी पुलिस