युवराज ने फिर दिखाया सिक्सर किंग वाला रूप, 211 की स्ट्राइक रेट से ठोके 59 रन

नॉटिंघम
भारतीय टीम के पूर्व स्टार युवराज सिंह को ऑस्ट्रेलिया से कुछ ज्यादा ही प्यार है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप हो या फिर 2011 वर्ल्ड कप, युवराज ने ऑस्ट्रेलिया को हमेशा जख्म दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सामने ही उनका बेस्ट प्रदर्शन सामने आता है। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ युवराज का बल्ला जमकर बोला। उनकी बैटिंग देखकर पुराने दिन याद आ गए।

युवी ने ऑस्ट्रेलिया को कूट दिया

इंडिया लीजेंड्स के कप्तान युवराज सिंह ने सेमीफाइनल मुकाबले में धीमी शुरुआत की। एक समय वह 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदलने का फैसला किया। अगली 10 गेंदों पर 37 रन बनाकर वह अर्धशतक तक पहुंच गए। 26 गेंदों पर युवी ने इस टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक लगाया। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी पारी 38 रनों की थी, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी।
डोहर्टी और सिडल निशाने पर आए

See also  तीसरा टी-20 बारिश में धुला, इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम की

युवराज सिंह ने बाएं हाथ के स्पिनर जेवियर डोहर्टी और तेज गेंदबाज पीटर सिडल को निशाना बनाया। 13वें ओवर में डोहर्टी के खिलाफ युवी के बल्ले से लगातार तीन गेंद पर एक चौका और दो छक्के निकले। इसके बाद युवी ने अगले ही ओवर में सिडल को एक चौका और दो छक्के मारे। यानी लगातार 6 गेंदों पर ही उन्होंने 32 रन बटोर लिए। 28 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से युवराज सिंह ने 59 रनों की पारी खेली।

फाइनल में इंडिया चैंपियंस

इंडिया चैंपियंस की टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ पहले खेलते हुए युवराज सिंह की कप्तानी वाली टीम ने 6 विकेट पर 254 रन ठोक दिए। युवी के अलावा रॉबिन उथप्पा ने 65, यूसुफ पठान ने 51 और इरफान पठान ने 50 रनों की पारी खेली। जवाब में ब्रेट ली की टीम 7 विकेट पर 168 रन ही बना सकी। अब फाइनल में इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

See also  UUnder 19 World Cup Final: भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप, 16 में से 10 बार फाइनल में पहुंचकर दिखाया दबदबा