उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक मारपीट का मामला सामने आया है। यहां थाने के सामने ही एक महिला ने युवक की जोरदार पिटाई कर दी। मामला अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र में चरित्र पर लांछन लगाने के आरोप को लेकर सड़क पर मारपीट का है। गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का एक युवक उसे लंबे समय से बदनाम कर रहा था।
महिला अपने पति के साथ रविवार को शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी। तभी वहां प्रार्थना पत्र देने के बाद बाहर चौराहे पर कथित आरोपी युवक दिखाई दिया। इसके बाद महिला दे दनादन युवक पर चप्पलों की बौछार कर दी। इस दौरान तमाम लोग आस-पास जमा हो गए थे, जैसा कि वीडियो में भी साफ-साफ दिख रहा है।
आरोप है कि पति ने युवक को रोककर पकड़ लिया, जिसके बाद महिला ने उस पर चप्पल से कई बार प्रहार किए। यह पूरी घटना कोतवाली गेट के सामने हुई और मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान ही किसी ने इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने किया दोनों का चालान
वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स युवक को नीचे गिराकर पकड़े हुए है। इसके बाद फिर महिला ने युवक को चप्पल और लातों से जमकर पीटा। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और जिसके बाद युवक व महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर चालान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाने के सामने लाल साड़ी में घूंघट ओढ़े हुए एक महिला शोहदे को तबीयत से धुनती नजर आई है। महिला ने महज 30 सेकेंड में युवक को 25 बार चप्पल और आठ बार लात से मारा। महिला के पति ने युवक को जमीन पर… pic.twitter.com/KaeN3VWwg8
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) February 23, 2026