नवरात्र में नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, सीने में दर्द होने के बाद हुई मौत, परिवार में मची चीख- पुकार

बिहार के सुपौल जिले में एक महिला की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया. त्रिवेणीगंज में रहने वाली सचिता देवी (35) नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रही थीं. मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद वह मंदिर से अपने घर लौटीं. इसी रात उनकी तबीयत बिगड़ गई. बुधवार सुबह सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख- पुकार मच गई.

 

बस और टेम्पों में भिडंत, एक परिवार के 6 लोगों की मौत, 11 लोग घायल, मची चीख-पुकार

 

9 दिनों तक मंदिर परिसर में की आराधना

मृतका की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी सचिता देवी (35) के रूप में हुई. परिजनों के मुताबिक, सचिता देवी नवरात्र के पहले दिन से ही त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रही थीं. यह धार्मिक अनुष्ठान लगातार नौ दिनों तक चला. मंगलवार को अनुष्ठान पूरा होने के बाद वह मंदिर परिसर से अपने घर लौट आईं.

See also  NH-27 पर भीषण टक्कर: ट्रक में घुसी वैन, 4 की मौत, 5 लोग गंभीर

 

परिवार के लोगों ने बताया कि घर लौटने के बाद रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. कुछ समय बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली, लेकिन बुधवार सुबह उनकी परेशानी फिर बढ़ गई. इस बार उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की. इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे.

 

CG : कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत, दो लोग गंभीर

 

अचानक मौत से परिवार में मातम

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि बुधवार सुबह महिला को अस्पताल लाया गया था. परिजनों ने सीने में दर्द होने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. वहीं महिला की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं. नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद घर लौटने और फिर इस तरह उनकी जान चले जाने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

See also  उत्तर प्रदेश पुलिस को होंडा इंडिया फाउंडेशन देगा 50 वाहन

 

तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार, पांच लोगों की मौत, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल

 

डिहाइड्रेशन या दिल की बीमारी हो सकती है वजह

डॉ. उमेश कुमार मंडल के अनुसार, महिला की मौत के पीछे शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन या हृदय संबंधी परेशानी संभावित कारण हो सकते हैं. हालांकि, अभी तक मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल सचिता देवी की अचानक मौत से परिवार और स्थानीय लोग दुखी हैं.