मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार को बिकवाली देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट है। गिरावट के बाद भी सेंसेक्स अभी भी 63,000 के स्तर से ऊपर बना हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि केवल 7 शेयरों में ही तेजी का रुख है। भारती एयरटेल करीब 2 फीसदी चढ़ गया है। टाटा मोटर्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने में आई है।

निफ्टी में भी 80 अंक से ज्यादा की गिरावट

एनएसई बेंचमार्क निफ्टी भी 80 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ये 18,700 के स्तर से नीचे है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, आईटी, मेटल, फार्मा सहित तकरीबन हर इंडेक्स लाल निशान में हैं। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटा है। इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। टॉप लूजर्स में अडाणी एंटरप्राइजेज है। यह 8 फीसदी से ज्यादा टूटकर 2190 के करीब कारबार कर रहा है। आडाणी पोर्ट का शेयर भी 5 फीसदी नीचे है। अडाणी समूह के सभी दस शेयर आज घाटे में ट्रेड कर रहे हैं।

See also  अमेरिका के फैसले से हिला शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंक गिरा – जानिए 3 बड़ी वजहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *